फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army recruitment in himachal.

सेना में नौकरी का मौका, 6 अप्रैल से खुली भर्ती

Thu, 02 Apr 2015 08:42 PM IST
Updated Thu, 02 Apr 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
army recruitment in himachal.

भारतीय सेना में भर्ती का सुनहरा मौका मिल रहा है। हिमाचल के जिला सिरमौर में ये भर्ती करवाई जा रही है। युवा भर्ती में पहुंचकर विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए भर्ती में शामिल हो सकते हैं। यह खुली भर्ती सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के तारूवाला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में होगी।

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय शिमला के अनुसार यह भर्ती 6 से 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इसमें अलग अलग जिलों के युवाओं के लिए अलग अलग दिन निर्धारित किए गए हैं। सोलन जिला के पात्र उम्मीदवारों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी की खुली भर्ती 6 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन


सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार की आयु साढे़ 17 वर्ष से 21 वर्ष तक होनी चाहिए, सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी के लिए उम्मीदवार की आयु साढे़ 17 वर्ष से 23 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रमाण पत्र लाना न भूलें

army recruitment in himachal.

वहीं, सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार के 10वीं कक्षा में कम से कम 45 प्रतिशत अंक तथा प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। उम्मीदवार यदि 10 जमा दो या इससे अधिक योग्यता रखता हो तो उस पर यह प्रतिशत लागू नहीं होगा।

उम्मीदवार के 10वीं कक्षा में ग्रेड प्रणाली में उत्तीर्ण होने पर कम से कम डी ग्रेड तथा कुल योग में सी-2 ग्रेड होना अनिवार्य है। सैनिक जनरल ड्यूटी के लिए गोरखा उम्मीदवार केवल 10वीं कक्षा पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को भर्ती स्थल पर प्रात: 5 बजे पहुंचना होगा।

साथ ही शैक्षणिक योग्यता, बोनाफाईड हिमाचली, डोगरा क्लास सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रतियां एवं इनकी तीन-तीन प्रमाणित प्रतियां और 10 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed