{"_id":"5813642d90a1a6f98c8a1ece67b2d148","slug":"army-recruitment-in-himachal-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, यहां करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, यहां करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 24 Dec 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के युवकों के लिए थल सेना में जाने का सुनहरा मौका है। जिले के युवाओं के लिए खुली भर्ती 23 से 29 जनवरी 2016 तक राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के मैदान में होगी। भर्ती सैनिक सामान्य ड्यूटी और सैनिक लिपिक वर्ग के लिए होगी।
विज्ञापन
भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। उम्मीदवार अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर 10 जनवरी 2016 तक करवा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने अक्तूबर 2015 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया था, वे अपने पुराने यूजर आईडी और यूजर नेम दोबारा ऑनलाइन रजिस्टर करवा सकते हैं।
विज्ञापन
सैनिक सामान्य ड्यूटी के लिए आयु सीमा साढ़े 17 से 21 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए, जबकि सैनिक लिपिक के लिए साढ़े 17 से 23 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 50 प्रतिशत अंकों के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार क्षेत्रीय भर्ती मुख्यालय अम्बाला के दूरभाष नंबर 0171-2600216 अथवा सेना भर्ती कार्यालय के दूरभाष नंबर 222287 पर संपर्क कर सकते हैं।