{"_id":"5f749a818ebc3e9bf733b8ad","slug":"army-police-stopped-cm-jairam-s-convoy-for-inspection-in-rohtang","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर सेना पुलिस ने रोका निरीक्षण को गए सीएम जयराम का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर सेना पुलिस ने रोका निरीक्षण को गए सीएम जयराम का काफिला
Wed, 30 Sep 2020 08:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर सेना पुलिस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का काफिला रोक दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियां जांचने के लिए मुख्यमंत्री का काफिला लाहौल के सिस्सू से अटल टनल होकर मनाली की ओर जा रहा था। काफिला अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर पहुंचा तो यहां तैनात सेना पुलिस ने काफिले को रोक दिया। बताया जा रहा है कि काफिले में पांच से अधिक वाहन शामिल होने पर सेना पुलिस ने इसे रोका। इसके बाद मुख्यमंत्री गाड़ी से बाहर निकले तो काफिले को आगे जाने दिया गया। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि बुधवार को पीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सीएम जयराम ठाकुर सिस्सू पहुंचे थे।
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने अफवाह फैलाई कि नॉर्थ पोर्टल पर सेना पुलिस ने सीएम के काफिले को रोका। मारकंडा ने बताया कि जब सीएम का काफिला टनल से होकर मनाली लौटा तो उस दौरान वह खुद नॉर्थ पोर्टल पर मौजूद थे। बताया कि सीएम का काफिला गुजरने के बाद सेना पुलिस ने बिजली बोर्ड के एक अधिकारी के वाहन को कुछ देर के लिए रोका। वह वाहन सीएम के काफिले में शामिल नहीं था। हालांकि, मारकंडा के टनल अधिकारियों से बातचीत करने के बाद कुछ देर बाद बिजली बोर्ड के अधिकारी के वाहन को जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन