फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Army police stopped CM Jairam's convoy for inspection in Rohtang

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर सेना पुलिस ने रोका निरीक्षण को गए सीएम जयराम का काफिला

Wed, 30 Sep 2020 08:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 30 Sep 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Army police stopped CM Jairam's convoy for inspection in Rohtang
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

 अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल पर सेना पुलिस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का काफिला रोक दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियां जांचने के लिए मुख्यमंत्री का काफिला लाहौल के सिस्सू से अटल टनल होकर मनाली की ओर जा रहा था। काफिला अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर पहुंचा तो यहां तैनात सेना पुलिस ने काफिले को रोक दिया। बताया जा रहा है कि काफिले में पांच से अधिक वाहन शामिल होने पर सेना पुलिस ने इसे रोका। इसके बाद मुख्यमंत्री गाड़ी से बाहर निकले तो काफिले को आगे जाने दिया गया। उधर, तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने बताया कि बुधवार को पीएम के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने सीएम जयराम ठाकुर सिस्सू पहुंचे थे।

विज्ञापन


शरारती तत्वों ने अफवाह फैलाई कि नॉर्थ पोर्टल पर सेना पुलिस ने सीएम के काफिले को रोका। मारकंडा ने बताया कि जब सीएम का काफिला टनल से होकर मनाली लौटा तो उस दौरान वह खुद नॉर्थ पोर्टल पर मौजूद थे। बताया कि सीएम का काफिला गुजरने के बाद सेना पुलिस ने बिजली बोर्ड के एक अधिकारी के वाहन को कुछ देर के लिए रोका। वह वाहन सीएम के काफिले में शामिल नहीं था। हालांकि, मारकंडा के टनल अधिकारियों से बातचीत करने के बाद कुछ देर बाद बिजली बोर्ड के अधिकारी के वाहन को जाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed