फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   army opened search operation in kangra himachal two suspected on himachal punjab border

बॉर्डर पर दिखे दो संदिग्ध, सात घंटे चला सर्च आपरेशन

Mon, 10 Aug 2015 10:29 AM IST
Updated Mon, 10 Aug 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
army opened search operation in kangra himachal two suspected on himachal punjab border

हिमाचल और पंजाब सीमा पर पड़ने वाले कांगड़ा जिले के त्रेटी गांव में सेना की वर्दी में हथियारों से लैस दो संदिग्ध देखे गए। सूचना मिलने पर हिमाचल, पंजाब पुलिस और सेना ने पूरे एरिया में सर्च अभियान चलाया, लेकिन संदिग्धों के बारे में कुछ पता नहीं चला। शाम पांच बजे सर्च अभियान बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


लाइट मशीनगन और एके-47 से लैस जालंधर से बुलाए गए पीएपी के 40 स्पेशलिस्ट कमांडो के साथ पुलिस और सेना के 400 जवानों ने सात घंटे तक हिमाचल के लदेठी से पठानकोट के त्रेठी गांव तक सर्च अभियान चलाया। जानकारी के अनुसार त्रेटी गांव के अजय कुमार और उसके भाई ललित कुमार ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे सेना की वर्दी और हथियारों से लैस दो व्यक्ति भीतर ताकझांक कर रहे थे।

विज्ञापन

एके 47 और पिट्ठू था संदिग्‍धों के पास

army opened search operation in kangra himachal two suspected on himachal punjab border

उन्होंने खिड़की से बाहर देखा तो दोनों जंगल की तरफ भाग गए। हिमाचल निवासी प्रत्यक्षदर्शियों के दावे के अनुसार सेना की वर्दी में दोनों संदिग्ध युवकों के पास एके 47 और पिट्ठू था। दोनों युवकों ने लोगों को धमकाकर खाना खिलाने के लिए कहा। खाना खाने के बाद संदिग्ध युवक वहां से चले गए।

उसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर सेना भी मौके पर पहुंची। इसके बाद सुबह 10 बजे सर्च आपरेशन शुरू किया गया। अभियान को लीड करने आईजी बार्डर जोन लोकनाथ आंग्रा और डीआईजी बार्डर रेंज अमृतसर विजय प्रताप सिंह भी पहुंचे।

सेना और पंजाब पुलिस के चार सौ जवानों ने चालाया सर्च ऑपरेशन

army opened search operation in kangra himachal two suspected on himachal punjab border

जंगल में सेना और पंजाब पुलिस के चार सौ जवानों ने सर्च शुरू की। अभियान में सहयोग के लिए जालंधर पीएपी के लाइट मशीनगन और एके-47 से लैस पीएपी के 40 स्पेशिलस्ट जवानों को भी बुलाया लिया गया। पुलिस ने युवकों की निशानदेही पर त्रेटी से लदेठी तक जंगल का पांच किलोमीटर तक का एरिया छान मारा, लेकिन संदिग्धों का कोई सुराग नहीं मिला।

डीएसपी रणजीत सिंह धारकलां पंजाब ने बताया कि सुबह गांव वालों की ओर से सेना की वर्दी में दो संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना मिली। इसके बाद सेना और पुलिस ने संदिग्ध युवकों की तलाश में ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया है। डीएसपी नूरपुर कुलदीप कुमार ने बताया कि इस संबंध में सूचना नहीं मिली थी।

बावजूद इसके बार्डर एरिया पर फोर्स लगाई गई है। विजय प्रताप सिंह, डीआईजी बार्डर रेंज, अमृतसर ने बताया कि पंजाब पुलिस और सेना के जवानों ने जंगल में सर्च आपरेशन चलाया है, लेकिन सर्च में कुछ मिला नहीं है। पुलिस वैरीफाई करा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed