फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   army open recruitment in Rampur shimla, applications are also invited for the posts of constable pharma

शिमला: रामपुर में होगी सेना की खुली भर्ती, सिपाही फार्मा पदों के लिए भी मांगे आवेदन

Thu, 19 Aug 2021 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Aug 2021 05:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के चार जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती का आयोजन 2 से 14 मार्च 2022 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर बुशहर में प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
army open recruitment in Rampur shimla, applications are also invited for the posts of constable pharma
सेना भर्ती( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी भर्ती कार्यालय की ओर से जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सिपाही फार्मा पदों के लिए भर्ती की जा रही है। यह भर्ती मंडी, कुल्लू या लाहौल-स्पीति में 6 से 16 नवंबर तक होगी। सैनिक भर्ती निदेशक कर्नल शलव सनवाल ने कहा कि सेना की खुली भर्ती में भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार अपना नामांकन सेना की वेबसाइट में 28 अगस्त तक कर सकते है। केवल ऑनलाइन रजिस्टर्ड उम्मीदवार को ही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


सैनिक लिपिक, सैनिक ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए मांगे आवेदन
वहीं, हिमाचल प्रदेश के चार जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवाओं के लिए सेना में खुली भर्ती का आयोजन 2 से 14 मार्च 2022 तक पृथी मिलिट्री स्टेशन रामपुर बुशहर में प्रस्तावित है। इसमें सैनिक सामान्य ड्यूटी (जीडी), सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी और सैनिक ट्रेड्समैन पदों के लिए चयन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed