फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Army officer pilot seriously injured during paragliding exercise flight

Accident Kangra: पैराग्लाइडिंग अभ्यास उड़ान के दौरान सेना का अधिकारी पायलट गंभीर रूप से घायल

Wed, 05 Oct 2022 07:05 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 07:05 PM IST
सार

विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में लैंडिंग करते समय संतुलन खोने से भारतीय सेना के एक अधिकारी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पायलट को सेना के होलटा मिलिट्री के अस्पताल में ले जाया गया। 

विज्ञापन
Army officer pilot seriously injured during paragliding exercise flight
पैराग्लाइडिंग(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध बीड बिलिंग घाटी में लैंडिंग करते समय संतुलन खोने से भारतीय सेना के एक अधिकारी पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गंभीर रूप से घायल पायलट को सेना के होलटा मिलिट्री के अस्पताल में ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेना का यह अधिकारी पायलट लैंड करते समय करतब दिखाने की प्रैक्टिस कर रहा था कि अचानक पैराग्लाइडर में बुरी तरह से उलझ गया और ऊंचाई से नीचे गिर गया।

विज्ञापन


लैंडिंग साइट के समीप स्थित इस घटना स्थल पर तुरंत ही सेना के जबान पहुंच गए और पायलट को उपचार के लिए ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि अक्तूबर के अंत में भारतीय सेना के तीनों अंगों के पायलटों के मध्य पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन प्रस्तावित है। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के उद्देश्य से सेना के ये पायलट पिछले कुछ दिनों से रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। बुधवार को भी सेना का यह पायलट लैंड करते समय करतब दिखाने का अभ्यास कर रहा था। हालांकि, दुर्घटना की पुष्टि सेना के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी ने नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed