{"_id":"599aea6c4f1c1b52618b4776","slug":"army-jawan-died-of-heart-attack-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से नायब सूबेदार की जम्मू में मौत, सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से नायब सूबेदार की जम्मू में मौत, सदमे में परिवार
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के हमीरपुर जिले की बजरोल पंचायत के डोगरा रेजिमेंट के नायब सूबेदार सहदेव (40) की जम्मू कश्मीर में मौत हो गई है। मौत के असल कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन हार्ट अटैक को वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सहदेव अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी के अलावा बुजुर्ग माता-पिता को छोड़ गए हैं। सहदेव के पिता संतराम (95) सेना से रिटायर्ड हैं। मृतक की बेटी नर्सिंग का कोर्स कर रही है जबकि बेटा दसवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत बजरोल के प्रधान कैप्टन ओंकर चंद ने बताया कि वह उनके घर गए थे, जहां से पता चला कि मंगलवार को पार्थिव देह घर पहुंचेगी।
सहदेव के बड़े भाई मेहर सिंह ने कहा कि सोमवार सुबह जम्मू आर्मी हेडक्वार्टर से फोन आया कि उनके भाई का निधन हो गया है। कागजी कार्रवाई पूरी होते ही पार्थिव देह को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
सहदेव के निधन पर सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह और विधायक नरेंद्र ठाकुर ने शोक प्रकट किया है।