फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   army helicopter emergency landing in Una himachal pradesh

हिमाचल: सेना के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, ऊना में की इमरजेंसी लैंडिंग

Mon, 04 Apr 2022 08:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 04 Apr 2022 08:56 PM IST
सार

ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में तकनीकी खराबी आने के चलते सेना के हेलिकॉप्टर की नकड़ोह गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। अचानक हेलिकॉप्टर के लैंड करने से यहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए अंब पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। 

विज्ञापन
army helicopter emergency landing in Una himachal pradesh
हेलिकॉप्टर की आपातकाल लैंडिंग - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल गगरेट में तकनीकी खराबी आने के चलते सेना के हेलिकॉप्टर की नकड़ोह गांव में इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। अचानक हेलिकॉप्टर के लैंड करने से यहां स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को काबू करने के लिए अंब पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे नकड़ोह गांव के आसमान पर हेलिकॉप्टर मंडराने लगा।

विज्ञापन


कुछ देर बाद बिल्लू दी तलाई क्षेत्र के रामलीला ग्राउंड में पायलट ने हेलिकॉप्टर को लैंड करवा दिया। इस हेलिकॉप्टर में पायलट समेत तीन लोग सवार थे। सूचना मिलने के बाद करीब 9:00 बजे सेना का दूसरा हेलिकॉप्टर तकनीकी स्टाफ को लेकर मौके पर पहुंचा। तकनीकी खामी दूर होने के बाद 11:30 बजे दोनों हेलिकॉप्टर यहां से लौट गए। उल्लेखनीय है कि गोपनीयता की वजह से हेलिकॉप्टर के बारे में अधिकारियों ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed