{"_id":"586279534f1c1bec14eec850","slug":"army-chief-dalbir-singh-suhag-at-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला पहुंचे सेना प्रमुख, जवानों को कहा- पूरी निष्ठा से दें सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला पहुंचे सेना प्रमुख, जवानों को कहा- पूरी निष्ठा से दें सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 28 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग मंगलवार को शिमला आए। उन्होंने यहां सेना प्रशिक्षण कमान शिमला का दौरा किया। सैन्य जवानों से रू-ब-रू होते हुए उन्होंने जवानों से अनुरोध किया कि वे देश के लिए समर्पण और भारतीय सेना की उच्च परंपराओं को मद्देनजर रखते हुए पूरी निष्ठा से सेवाएं दें।
विज्ञापन
जनरल दलबीर सिंह मंगलवार सवेरे नौ बजे शिमला पहुंचे। उन्होंने शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान के तमाम अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने मौजूदा और भविष्य के सुरक्षा एवं प्रबंधन से जुड़ी चुनौतियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
जनरल दलबीर सिंह ने सेना की ओर से इसके सतत विकास एवं उन्नति के लिए सभी क्षेत्रों में उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी जानकारी दी। उनका ये इस साल के अंत में सेवाकाल पूरा होने से पहले का फेयरवेल विजिट था। जनरल दोपहर बाद वापस लौट गए।
विज्ञापन