{"_id":"5e1b22408ebc3e87be2cff70","slug":"army-bharti-in-una-himachal-pradesh-655-candidates-pass-ground-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना भर्ती : 3636 युवाओं ने लिया हिस्सा, 655 ही पार कर सके मैदानी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना भर्ती : 3636 युवाओं ने लिया हिस्सा, 655 ही पार कर सके मैदानी बाधा
Sun, 12 Jan 2020 07:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा मैदान चल रही सेना भर्ती में रविवार को युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। इंदिरा स्टेडियम ऊना में सेना भर्ती रैली के चौथे दिन ऊना जिले के करीब 3991 युवाओं ने पंजीकरण करवाया था। रविवार को सेना भर्ती में ऊना जिले के करीब 3636 युवाओं ने किस्मत अजमाई। हालांकि सेना भर्ती मैदान में 1600 मीटर दौड़ में 75 प्रतिशत युवाओं की सांसें फूल गईं।
विज्ञापन
युवकों ने 16 सौ मीटर दौड़, लांग जंप, बीम निकालने और जिग-जैग बेलेंस में दमखम दिखाया। जिसमें 655 युवाओं ने ग्राउंड पास किया। 2981 युवा की दौड़ पूरी न करने पर बाहर हो गए। सेना भर्ती रैली में आधी रात को दो बजे के करीब युवाओं की एंट्री शुरू कर दी गई थी। आधी रात को कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए युवा लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
शारीरिक मापदंड पूर करने के बाद सुबह चार बजे की करीब युवाओं की दौड़ शुरू करवाई गई। कंपकपाती ठंड में भी ऊना जिला के युवाओं का जोश कम नहीं हुआ। ठंड के मौसम में सेना भर्ती के लिए युवाओं में खासा जोश देखने को मिल रहा है। उधर, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि सेना भर्ती के चौथे दिन के लिए 3991 युवाओं ने आवेदन किया था। जिसमें से 3636 युवा ओं ने सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 3636 युवाओं में से 655 युवाओं ने दौड़ पूरी की है। कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया अभी जारी है। कर्नल सतीश कुमार ने बताया कि भर्ती स्थल पर भर्ती प्रक्रिया की शत-प्रतिशत निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं। कर्नल सतीश ने कहा कि भर्ती रैली में आने वाले युवा एजेंटों के झांसे में न आएं। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती को लेकर पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है।