{"_id":"5f50d3a28ebc3e54d5572542","slug":"army-bharti-for-mandi-kullu-and-lahaul-spiti-from-6-to-14-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में जाने का अवसर, मंडी में 6 अक्तूबर से भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना में जाने का अवसर, मंडी में 6 अक्तूबर से भर्ती
Thu, 03 Sep 2020 05:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 03 Sep 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के पास सेना में जाने का अवसर है। मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए मंडी के पड्डल मैदान में छह से चौदह अक्तूबर भर्ती रैली होगी। भर्ती निदेशक कर्नल एम. राजाराजन ने बताया कि भर्ती में सैनिक सामान्य ड्यूटी, सैनिक लिपिक, स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी, सैनिक तकनीकी (एविएशन), सैनिक तकनीकी (गोला, बारूद परीक्षक) और सैनिक तकनीकी (नर्सिंग सहयोगी) पदों के लिए होगी।
विज्ञापन
इच्छुक युवा भर्ती के लिए अपना पंजीकरण 20 सितंबर तक भारतीय थल सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि कोरोना महामारी के कारण यह भर्ती कुछ दिनों या महीनों के लिए स्थगित की जाती है तो जब भी यह भर्ती होगी। इसके लिए पुन: पंजीकरण नहीं होगा। जिन अभ्यर्थियों ने 20 सितंबर तक पंजीकरण करवाया होगा, उन्हें ही इस भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए किसी भी व्यक्ति को पैसे न दें।
विज्ञापन
दलाल केवल आपको गुमराह कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड और पारदर्शी है, इसलिए दलाल इसमें कुछ नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि जाली प्रमाण पत्र लेकर आने वाले उम्मीदवारों को पुलिस को सौंप दिया जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उम्मीदवारों का शारीरिक शक्तिवर्धक दवाओं के सेवन का दौड़ के बाद परीक्षण भी किया जाएगा और पकड़े जाने पर ऐसे उम्मीदवारों की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन