{"_id":"6181087a8ca3bb7a530ea162","slug":"arki-byelection-result-congress-s-sanjay-awasthi-won-the-seat-was-vacant-due-to-the-death-of-former-cm-virbhadra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्की उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस ने लहराया परचम, 3277 मतों से जीते संजय अवस्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्की उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस ने लहराया परचम, 3277 मतों से जीते संजय अवस्थी
Tue, 02 Nov 2021 07:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Nov 2021 07:37 PM IST
सार
पहले राउंड से आगे चले कांग्रेस उम्मीदवार संजय अवस्थी ने अंत तक बढ़त बनाए रखी और अंत में 3277 वोटों से जीत हासिल की है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद खाली हुई थी और यहां से उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने ही जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र अर्की में कांग्रेस ने उपचुनाव में परचम लहराया है। पहले राउंड से आगे चले कांग्रेस उम्मीदवार संजय अवस्थी ने अंत तक बढ़त बनाए रखी और अंत में 3277 वोटों से जीत हासिल की है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के देहांत के बाद खाली हुई थी और यहां से उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने ही जीत दर्ज की है। जिसमें कांग्रेस के प्रत्याशी संजय अवस्थी को 30798 मत पड़े। इसके अलावा भाजपा के प्रत्याशी रतन सिंह पाल को 27579 वोट मिले, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार को 547 मत और लोगों ने नोटा बटन को 1622 बार दबाया है। वहीं, 200 अर्की में कांग्रेस की बेहतरीन जीत का जश्न विभिन्न जगहों पर मनाया है।
विज्ञापन
रणजी खिलाड़ी रह चुके हैं संजय अवस्थी
सोलन। रणजी ट्रॉफी खेल चुके संजय अवस्थी अर्की की सियासी पिच पर भी हिट रहे। कई बूथों पर उन्होंने वोटों के चौके और छक्के लगाए। गौर हो कि सोलन कालेज व नगर परिषद से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले संजय अवस्थी क्रिकेट जगत में रणजी खिलाड़ी रहे हैं। इस दौरान वह टीम के सिलेक्टर भी रहे। लेकिन सक्रिय राजनीति में आने के बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया। मंगलवार को विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उनके क्रिकेट कॅरिअर के भी चर्चे सियासी गलियारों में रहे। बहरहाल उनकी गेंद ने भाजपा के रत्नपाल को सियासी पिच पर क्लीन बोल्ड कर दिया।
विज्ञापन
गौर रहे कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के उपनिर्वाचन में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था। इसमें 92,609 मतदाताओं में से 58,924 वेलिड मत पड़े, जबकि एक सौ वोट रिजेक्ट भी हुए हैं। निर्वाचन क्षेत्र अर्की से उपचुनाव में तीन प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। इनमें भाजपा से रतन सिंह पाल, कांग्रेस से संजय अवस्थी और जीतराम निर्दलीय मैदान में थे। अर्की में मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतणगना के लिए 26 राउंड में विधायक पद का फैसला हुआ। इस कार्य के लिए छह मतगणना टेबल स्थापित किए गए थे। प्रत्येक मतगणना टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक मतगणना सूक्ष्म पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
करीब 12 बजे स्पष्ट हो गई स्थिति
अर्की उपचुनाव के नतीजे को लेकर बारह बजे तक स्थिति स्पष्ट हो गई। हालांकि मतगणना केंद्र में इस दौरान तक कुछ राउंड किए जाने थे, लेकिन लोगों ने कांग्रेस की जीत को लेकर बधाइयां देनी शुरू कर दी थीं। वहीं, कई जगहों में कांग्रेस के नारे भी गूंजने शुरू हो गए।
इंटरनेट ने आसान किए नतीजे
आधुनिक युग में इंटरनेट का प्रयोग बढ़ता जा रहा है। चुनावी नतीजे देखने के लिए भी लोगों ने इंटरनेट का खूब प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से ही लोगों ने इंटरनेट पर चुनाव आयोग की साइट पर नतीजे देखने शुरू कर दिए और आखिरी राउंड तक डटे रहे।