फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arhaan won gold in 10m Air Rifle Men

10 मीटर एयर राइफल मेन में अरहान ने जीता गोल्ड

Sun, 08 May 2022 09:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Arhaan won gold in 10m Air Rifle Men
शिमला के खेल परिसर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में पुरस्कृत किये गये खिलाडी अपने मैडल के साथ । - फोटो : SHIMLA CITY
शिमला। राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। शूटिंग कोच रविंद्र प्रकाश ने बताया कि 10 मीटर एयर राइफल मेन में बीसीएस के अरहान ने सर्वाधिक अंक अर्जित कर गोल्ड मेडल और अभिषेक सिंह कंवर ने सिल्वर मेडल जीता। हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन के महासचिव ईश्वर रोहाल ने विजेताओं को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जूनियर मेन में आरजीजीडीसी के धीरज शर्मा ने गोल्ड, बीसीएस के साहिब सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। यूथ मेन में बीसीएस के साहिब ने गोल्ड, जयमाल ने सिल्वर मेडल जीता। सब यूथ मेन वर्ग में बीसीएस के साहिब ने गोल्ड, सेंट थॉमस के यश ठाकुर ने सिल्वर मेडल जीता। महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल में अंजना (खेल परिसर) ने गोल्ड, आंचल ने सिल्वर मेडल जीता। यूथ वूमन में भव्या सिंह ऑकलैंड ने गोल्ड जीता। एयर पिस्टल मेन में एचपीयू लॉ के मुकुल चौधरी और खेल परिसर के अमृत सिंह चंदेल ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। यूथ मेन में पाइन ग्रोव के निहार ने गोल्ड मेडल जीता। सब यूथ में पाइनग्रोव के अथर्व और कनिक वर्मा ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

एयर पिस्टल जूनियर वूमन में आरकेएमवी की अंजली और आंचल ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीता। जूनियर वूमन में सुलक्षणा और अनन्या ठाकुर ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता। युथ वूमन में लाहौल की मुस्कान ने गोल्ड, एयर राइफल मेन अंडर-12 में सेंट एडवर्ड के ताहिर, एयर पिस्टल मेन अंडर -12 में इसी स्कूल के विराज सांजटा ने गोल्ड मेडल जीता। ओपन साइट एयर राइफल सब यूथ में बीसीएस के गुरमन और तेनजिन, मेन अंडर-12 में बीसीएस के नीलवर्धन और शौर्य सूद ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed