{"_id":"5ffaf2617bb6876d3238a95c","slug":"argument-between-candidates-during-voting-for-local-bodies-election-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना के एक मतदान केंद्र में प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक, पुलिस ने शांत करवाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना के एक मतदान केंद्र में प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक, पुलिस ने शांत करवाया मामला
Sun, 10 Jan 2021 05:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
वार्ड पांच के लिए बनाए गए मतदान केंद्र में प्रत्याशियों को शांत करवाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान के दौरान ऊना शहर में एक मतदान केंद्र में प्रत्याशियों के बीच नोकझोंक हो गई तो दूसरी जगह एक प्रत्याशी के पक्ष में नारेबाजी पर माहौल गर्मा गया। दोनों जगह पुलिस ने बीचबचाव कर मामला शांत करवाया। शहर के डीएवी सेंटनेरी पब्लिक स्कूल में वार्ड नंबर पांच के लिए बनाए गए बूथ में दो प्रत्याशियों के बीच बहस हो गई। थोड़ी देर खूब गहमागहमी चलती रही।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि उक्त बूथ पर एक प्रत्याशी के परिजन बुजुर्ग वोटरों को मतदान के लिए लेकर जा रहे थे। इसको लेकर प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी ने विरोध किया। दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। इससे माहौल गर्मा गया। समय रहते मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मियों ने मामला शांत करवाया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों को भी मतदान केंद्र पर हुई नोकझोंक के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
वार्ड चार में मतदान केंद्र के समीप एक प्रत्याशी के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हो गई। इससे भी माहौल गर्म हो गया। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने दोनों ही मामलों को अनभिज्ञता जाहिर की है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर सिटी चौकी प्रभारी से जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन