फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Arajpatrit Employees Mahasangh vinod kumar press conference in shimla

पूर्व अध्यक्ष महासंघ का हिसाब दें नहीं तो एफआईआर होगी : विनोद

Sun, 01 Sep 2019 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
Arajpatrit Employees Mahasangh vinod kumar press conference in shimla
हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार - फोटो : फाइल फोटो

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के अध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष ने महासंघ का हिसाब नहीं दिया तो 15 सितंबर को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। प्रदेश सरकार से मांग की है कि केंद्र की तर्ज पर प्रदेश के कर्मचारियों को भी 7 वां वेतनमान जारी किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि महासंघ एकजुट है और कोई गुटबाजी नहीं है। 

विज्ञापन


विनोद कुमार ने रविवार को प्रेस सम्मेलन में कहा कि सरकार संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक के लिए महासंघ प्रतिनिधियों को बुलाए, जिससे प्रदेश के तीन लाख कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जा सके। पूर्व सरकार में जेसीसी के लिए महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष एसएस जोगटा को जेसीसी के लिए बुलाया था। चार साल बाद दूसरी बैठक नहीं हुई। जोगटा सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन


महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित कर दी गई गई है। इसके बाद भी महासंघ का पिछले पांच साल का हिसाब नहीं दिया जा रहा। उनको तीन नोटिस भेजे जा चुके हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। अब अगर हिसाब नहीं दिया तो 15 सितंबर को जोगटा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विनोद ने कहा कि जैसे मंत्रियों और विधायकों के भत्तों में वृद्धि की है, वैसे ही प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के भत्तों में भी वृद्धि की जाए। कर्मचारियों के भत्ते वर्ष 1996 में बढ़ाए गए थे, लेकिन इसके बाद से भत्तों में कोई वृद्धि नहीं हो पाई। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन न होने से कर्मचारियों को पदोन्नति रुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed