फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   approval of flag on the vehicle of mla in himachal pradesh

हिमाचल में विधायकों को गाड़ी पर झंडी लगाने की मंजूरी

Tue, 25 May 2021 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 May 2021 05:00 AM IST
सार

कोविड संकट के बीच विधायकों ने जयराम सरकार से आखिर अपनी बात मनवा ही ली। अब विधायक भी गाड़ी पर झंडी लगा सकेंगे।  प्रदेश विधानसभा सचिवालय तय करेगा कि झंडी कैसी होगी।

विज्ञापन
approval of flag on the vehicle of mla in himachal pradesh
हिमाचल कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होटल पीटरहॉफ में आयोजित हिमाचल कैबिनेट की बैठक में विधायकों को गाड़ी पर झंडी लगाने की सैद्धांतिक मंजूरी भी दे दी गई है। यह मंत्रियों की झंडी से अलग होगी। इसमें तिरंगा नहीं लगाया जा सकेगा। प्रदेश विधानसभा सचिवालय तय करेगा कि विधायकों के लिए झंडी कैसी होगी। विधायकों को झंडी देने के साथ सरकार ने कोरोना के एक्टिव मामलों पर निगरानी रखने की भी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए कैबिनेट में कमेटी का गठन किया गया है।

विज्ञापन


कमेटी में प्रधान, पंचायत सचिव और एनजीओ का एक व्यक्ति शामिल किया जाएगा। विधायक कमेटी का अध्यक्ष होगा। हर सप्ताह जिला स्तर पर बैठकें होंगी। एसडीएम को भी दो सप्ताह में एक बार बैठक में आना अनिवार्य किया है। विधायक हर बैठक में उपस्थित रहेंगे।  हिमाचल प्रदेश में बहुप्रतीक्षित झंडी हासिल करने के लिए कुछ विधायकों ने खूब मेहनत की। इनमें से कई बार-बार इस बात को दोहराते रहे कि अगर मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव जैसे बड़े अधिकारी अपनी गाड़ियों में झंडी ले सकते हैं तो वे क्यों नहीं, जबकि प्रोटोकॉल में तो विधायक उनसे ऊपर हैं।
विज्ञापन


 करीब डेढ़-दो साल पहले इन विधायकों को गाडि़यों में लगाने के लिए बड़े स्टिकर भी दिए गए थे। विधायक जरूरी कार्यक्रमों में जाने के दौरान ट्रैफिक में अपनी गाडि़यां फंसने की बातें दोहराते रहे। कई विधायकों ने तो बत्ती छिन जाने के बाद झंडी हासिल करने के लिए लगातार दबाव बनाया। कोविड संकट के बीच विधायकों ने जयराम सरकार से आखिर अपनी बात मनवा ही ली। अब विधायक भी गाड़ी पर झंडी लगा सकेंगे।  प्रदेश विधानसभा सचिवालय तय करेगा कि झंडी कैसी होगी। सोमवार को कैबिनेट ने इसके लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed