{"_id":"6748706ed42f93cb0305197d","slug":"approval-given-to-build-ambulance-road-parking-and-footpath-shimla-news-c-19-sml1001-447415-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एंबुलेंस सड़क, पार्किंग और \nफुटपाथ बनाने को दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एंबुलेंस सड़क, पार्किंग और फुटपाथ बनाने को दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम सदन ने कई नए प्रस्तावों को मंजूरी
विकासनगर और बैनमोर में बनेगी पार्किंग
टुटीकंडी, अपर ढली में बनेंगे एंबुलेंस मार्ग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी में नए साल में कई नई पार्किंग और एंबुलेंस रोड का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में वीरवार को हुई मासिक बैठक में नए प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
शहर के अपर ढली वार्ड में नरेश ब्रदर्स से पुलिस थाना तक 12.93 लाख रुपये से एंबुलेंस रोड का निर्माण किया जाएगा। उपमहापौर के टुटीकंडी वार्ड में 18.99 लाख रुपये से मेहता कालोनी एंबुलेंस सड़क का काम पूरा किया जाएगा। बैनमोर वार्ड के मजीठा हाउस के पास 23.43 लाख रुपये से वर्तमान पार्किंग के ऊपर स्टील पार्किंग बनाई जाएगी। शहर के विकासनगर वार्ड के देवनगर में बनी पार्किंग पर एक और स्लैब डालकर गाड़ियां खड़ी करने की सुविधा दी जाएगी। इस पर 21.26 लाख रुपये खर्च होंगे। एजी ऑफिस से कार्टरोड तक 54.50 लाख रुपये से फुटपाथ बनाने को भी मंजूरी मिल गई है। नगर निगम अपने फंड से इसका निर्माण करेगा। सदन ने कृष्णानगर में निगम संपत्तियों का नया किराया भी तय कर दिया है। यहां रहने वाले लोगों से अब 10 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से किराया लिया जाएगा। अभी तक ये लोग किराया नहीं दे रहे थे। बैठक में उप महापौर उमा कौशल भी मौजूद रहीं।
यह प्रस्ताव भी किए गए पारित
16.60 लाख से जीवणू काॅलोनी पार्किंग में कमरा-शौचालय बनेगा
रिज पर घुड़सवारी की दरें 50 फीसदी बढ़ाने को मंजूरी, लगेगी रेट लिस्ट
निगम कर्मचारियों को एक अक्तूबर से मिलेगा चार फीसदी महंगाई भत्ता
नगर निगम में कुत्तों की नसबंदी के लिए तैनात होगा डॉक्टर
शहर में होर्डिंग साइट्स को होगा आवंटन, ऑनलाइन आमंत्रित होंगे टेंडर