फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apply online for BTech till 30 June HPU University Institute of Technology

यूआईटी: बीटेक प्रवेश परीक्षा के लिए 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन

Wed, 11 May 2022 05:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 11 May 2022 05:26 PM IST
सार

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पांचों कोर्स में प्रवेश परीक्षा के लिए दस जुलाई की तिथि प्रस्तावित की गई है। इसमें आवश्यकता पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है।

विज्ञापन
Apply online for BTech till 30  June HPU University Institute of Technology
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी ), कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (सीएसई), बीटेक सिविल इंजीनियरिंग (सीई), बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) की प्रति कोर्स 60 सीटों पर प्रवेश लेने के लिए 12 मई से एडमिशन पोर्टल खुल जाएगा। इसका लिंक विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 30 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। पांचों कोर्स में प्रवेश परीक्षा के लिए दस जुलाई की तिथि प्रस्तावित की गई है। इसमें आवश्यकता पड़ने पर बदलाव किया जा सकता है। यूआईटी के निदेशक प्रो. पीएल शर्मा ने बताया कि हर बीटेक कोर्स में 60 सीटें भरी जानी हैं। प्रवेश परीक्षा के प्राप्तांक आधार पर मेरिट तैयार कर प्रवेश सूची तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए 12वीं में नॉन मेडिकल में 50 फीसदी अंकों वाले पात्र होंगे। पांचों कोर्स में दो मेधावी छात्राओं, तीन आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवंटित की जाने वाली सीटों पर प्रवेश लेने वाले छात्र- छात्राओं की ट्यूशन फीस माफ होती है। इसके अलावा कोर्स में जेएंडके माइग्रेंट्स की फीस भी एआईसीटी की ओर से दी जाती है। प्रवेश परीक्षा के लिए शिमला, मंडी, धर्मशाला और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। सौ से अधिक  संख्या होने पर ही परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed