फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Applications open for PhD admission in 36 subjects at IGNOU.

Shimla News: इग्नू के 36 विषयों में पीएचडी प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

Sun, 28 Jun 2026 01:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Applications open for PhD admission in 36 subjects at IGNOU.
362 सीटों पर दाखिले, एक जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जुलाई सत्र के लिए 36 विषयों में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विवि ने कुल 362 सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन इग्नू के पीएचडी पोर्टल और विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाएंगे। विवि के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया यूजीसी पीएचडी विनियम-2022 के अनुरूप होगी। पीएचडी कार्यक्रम पूर्णकालिक और अंशकालिक दोनों श्रेणियों में उपलब्ध रहेगा। विश्वविद्यालय स्तर की प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के बाद ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन में प्रवेश परीक्षा को 70 प्रतिशत और साक्षात्कार को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। यूजीसी-नेट के विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए भी चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित की गई
---
36 विषयों में सीटों का ब्योरा
इग्नू ने मनोविज्ञान में 14, मानवशास्त्र में 9, राजनीति विज्ञान में 8, लोक प्रशासन में 4, जैव रसायन में 15, रसायन विज्ञान में 7, भूगोल में 4, भूविज्ञान में 15, जीवन विज्ञान में 19, भौतिकी में 2, सांख्यिकी में 10, गणित में 10, संस्कृत में 6, हिंदी में 4, अंग्रेजी में 7, कंप्यूटर विज्ञान में 13, शिक्षा में 18, दूरस्थ शिक्षा में 24, पर्यावरण विज्ञान में 10, ललित कला में 3, रंगमंच में 3, संगीत में 4, नृत्य में 3, सामाजिक कार्य में 11, प्रबंधन में 22, वाणिज्य में 5, पोषण विज्ञान में 3, बाल विकास में 15, गृह विज्ञान में 13, व्यावसायिक शिक्षा में 6, विकास अध्ययन में 6, जेंडर एवं विकास अध्ययन में 9, अनुवाद अध्ययन में 8, फ्रेंच में 4, अरबी में 5 और पत्रकारिता एवं जनसंचार में 8 सीटें निर्धारित की हैं। सभी विषयों को मिलाकर कुल 362 सीटों पर प्रवेश होगा।
विज्ञापन

---

जुलाई सत्र के अन्य पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश जारी
जुलाई-2026 सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और प्रमाणपत्र कार्यक्रमों में नए प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed