{"_id":"62f0e92f4240e326f70934a0","slug":"application-for-state-level-teacher-award-till-august-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Teacher Award: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 10 अगस्त तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Teacher Award: राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 10 अगस्त तक आवेदन
Mon, 08 Aug 2022 05:37 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Aug 2022 05:37 PM IST
सार
शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई है। स्कूलों के शिक्षक 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिले से छह शिक्षकों ने ही राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई है। स्कूलों के शिक्षक 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिले से छह शिक्षकों ने ही राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन किया है। संबंधित शिक्षकों को अब 10 अगस्त तक दस्तावेज जिला स्तरीय कमेटी के पास जमा करवाने होंगे। कमेटी शिक्षक के कार्यों के आधार पर ही उसका चयन करेगी। जिला स्तरीय कमेटी प्रत्येक श्रेणी के पात्र शिक्षकों के नाम नियमानुसार प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर गठित की गई कमेटी को प्रेषित करेगी।
विज्ञापन
दस्तावेज भेजने के उपरांत निदेशालय स्तर पर गठित कमेटी पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों का चयन करेगी। जिन्हें अध्यापक दिवस के उपलक्ष्य पर राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा का कहना है कि स्कूलों से अध्यापकों ने आवेदन करना शुरू कर दिया है। जिले से अभी तक छह अध्यापकों ने आवेदन किया है। इसके अतिरिक्त शिक्षक 10 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। जिला स्तरीय कमेटी की ओर से पात्र शिक्षक की ओर से किए गए कार्यों के आधार पर ही चयन किया जाएगा। वहीं निर्धारित तिथि के उपरांत किसी भी शिक्षक का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन