{"_id":"6ab27bdeb9005219db0fd4bc","slug":"application-deadline-for-teacher-recruitment-at-hpu-extended-shimla-news-c-19-sml1002-790568-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एचपीयू में शिक्षकों की भर्ती \nके आवेदन की तारीख बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एचपीयू में शिक्षकों की भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी
विज्ञापन
अभ्यर्थी अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
विभिन्न विषयों के 26 सहायक आचार्य पदों के लिए होगी परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला ने शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। विवि की भर्ती शाखा ने सहायक आचार्य के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है। इससे पहले विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई थी। अब प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए दोबारा समय बढ़ाया गया है।
अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ शुल्क भुगतान की प्रक्रिया भी इसी अवधि में पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया है। विभिन्न विषयों में 26 सहायक आचार्य पद शामिल हैं। इनमें रसायन विज्ञान, संस्कृत, मनोविज्ञान, वाणिज्य, इतिहास, विधि, भौतिक विज्ञान, भूगोल, आजीवन अधिगम और कंप्यूटर विज्ञान समेत अन्य विषय शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हार्ड कॉपी जमा करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित दस्तावेज निर्धारित तारीख तक जमा करने होंगे। भर्ती शाखा ने कहा कि 7 अगस्त के विज्ञापन और 5 सितंबर को जारी पूर्व सूचना में दी बाकी सभी शर्तें पहले की तरह लागू रहेंगी। ऑनलाइन आवेदन के बाद जहां हार्ड कॉपी जमा करना आवश्यक है वहां अभ्यर्थियों को इसके लिए अलग-अलग समय दिया है। सामान्य क्षेत्रों से संबंधित अभ्यर्थी 16 अक्तूबर तक हार्ड कॉपी और संबंधित दस्तावेज जमा कर सकेंगे। कठिन क्षेत्रों से संबंधित अभ्यर्थियों के लिए यह अवधि 27 अक्तूबर तक रहेगी। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित समय-सारणी के अनुसार आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।