{"_id":"64a8082b9306a44a18012d75","slug":"application-date-extended-for-10th-and-12th-supplementary-exams-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"HPBOSE: 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HPBOSE: 10वीं और 12वीं की अनुपूरक परीक्षाओं के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
Fri, 07 Jul 2023 06:12 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Jul 2023 06:12 PM IST
सार
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगस्त 2023 में संचालित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगस्त 2023 में संचालित की जाने वाली 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षाओं में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी एक हजार रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 10वीं और 12वीं कक्षा की अनुपूरक परीक्षा, अतिरिक्त विषय और अंक सुधार की परीक्षाओं में आवेदन करने की तिथि 15 जुलाई कर दी है। पात्र परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र संबंधित विद्यालय की ओर से ऑनलाइन माध्यम से एक हजार रुपये विलंब परीक्षा शुल्क के साथ 15 जुलाई तक पहुंच जाने चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन