फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apple will sell on gross rate in market of himachal

बागवानों को बड़ी राहत: मंडियों में गोल रेट पर ही बिकेगा सेब

Fri, 02 Aug 2019 10:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहडू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Aug 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
apple will sell on gross rate in market of himachal

हर साल की तरह इस बार भी सब्जी मंडियों में सेब गोल दाम पर बिकेगा। बागवानों को राहत देते हुए एसडीएम रोहड़ू ने यह निर्देश जारी कर दिए हैं। सेब के बिक्री पर्चे में किसी प्रकार के अतिरिक्त अवैध खर्चे को नहीं जोड़ा जा सकेगा।

विज्ञापन


रोहड़ू सब्जी मंडी में बागावानों को गोल रेट देने में आढ़ती आनाकानी कर रहे थे। इससे बागवान विरोध पर उतर आए थे। एसडीएम ने इस संबंध मे लिखित निर्देश जारी कर रोहडू सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष और एपीएमसी के मंडी प्रभारी को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इन निर्देशों का पालन नहीं हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम की ओर से शुक्रवार को जारी किए निर्देश में कहा गया कि मंडी में खुली बोली के आधार पर सेब की बिक्री गोल रेट में की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागवान से किसी प्रकार की अवैध खर्च के रूप में वसूली नहीं की जाए। आढ़ती बागवानों से 20 रुपये विविध अन्य खर्च के तौर पर प्रति पेटी वसूल कर रहे हैं। बिक्री पर्चे में किसी प्रकार का विविध खर्च जोड़ना गलत है।

रोहडू की सब्जी मंडी में एपीएमसी की ओर से कोई आढ़ती डिफॉल्टर पाया गया तो उसका लाइसेंस नवीनीकरण नहीं किया जाए। मंडी में रुमाल या कपडे़ के नीचे गुप्त तरीके से हो रही बोली सेब की बोली को बंद करने के निर्देश दिए हैं।

गोल रेट में ही बिकेगा सब्जी मंडी रोहड़ू में सेब: काल्टा

apple will sell on gross rate in market of himachal

एसडीएम ने रोहड़ू सब्जी मंडी में उपयुक्त सफाई व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा और मंडी के बाहर लोडिंग-अनलोडिंग निधार्रित समय के अनुसार करने को कहा है। एपीएमसी के सचिव को इस बारे में सख्ती बरतने के लिए कहा है।

एसडीएम की ओर से निर्देश जारी होने पर अब आढ़ती एसोसिएशन ने कुछ घंटे के भीतर सेब गोल दाम पर बेचने के लिए सहमति बना दी। लेकिन अन्य मामलों पर अभी तक पहल नहीं हुई है।

सब्जी मंडी रोहडू के अध्यक्ष विक्की काल्टा ने कहा कि गोल रेट में ही सेब बेचा जाएगा। छोटे आकार के सेब के दामों में अब कोई भी कटौती नहीं की जाएगी। बागवानों के उत्पाद को सही दाम दिलवाना हमारा कार्य है।

इस कार्य में बागवान भी अपना पूरा सहयोग दे। काल्टा ने कहा कि बागवान अच्छे दामों की चाह में जल्दबाजी करें और कच्चे सेब तोड़कर मंडी में ला रहे हैं। इससे सेब के दामों में निरंतर गिरावट आ रही है।

हरे और कच्चे सेबों को तोड़कर मंडी में न लाएं। कच्चे सेब से बागवानों के साथ-साथ खरीदारों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ता है। अच्छी गुणवत्ता वाले सेब के हमेशा अच्छे दाम बागवानों को मिलेंगे। छोटे आकार के सेब के दामों में कोई भी कटौती नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed