फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apple

करसोग से आने वाले सेब के ट्रक बल्देयां में होंगे नियंत्रित

Sun, 25 Aug 2019 07:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
apple
शिमला। ढली से भट्ठाकुफर फल मंडी के बीच सेब से लदी गाड़ियों के कारण लग रहे ट्रैफिक जाम को नियंत्रित करने के लिए अब छराबड़ा की तर्ज पर बल्देयां में भी सेब की गाड़ियां नियंत्रित की जाएंगी। करसोग से आने वाली सेब की गाड़ियों को सधोड़ा में रोक कर टोकन जारी किए जाएंगे। नियमित अंतराल में यहां से भट्ठाकुफर फल मंडी के लिए सेब की गाड़ियां रवाना होंगी।
विज्ञापन

सेब सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद पुलिस ने ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए कसरत तेज कर दी है। छराबड़ा की तर्ज पर बल्देयां में बैरियर स्थापित कर पुलिस बल की तैनाती करने की तैयारी है। बैरियर का सीधा संपर्क भट्ठाकुफर फल मंडी में तैनात पुलिस कर्मियों से रहेगा। मंडी में जगह होने पर बैरियर को सूचना भेजी जाएगी। इसके बाद मंडी में जितनी गाड़ियों की जगह होगी उतनी ही गाड़ियां बैरियर से आगे टोकन देकर रवाना की जाएगी। पुलिस ने छराबड़ा में भी बैरियर स्थापित कर रखा है जहां ऊपरी शिमला से आने वाली सेब की गाड़ियां रोक कर नियमित अंतराल में फल मंडी की ओर रवाना की जाती है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर ने बताया कि सेब सीजन के दौरान भारी संख्या में सेब से लदी गाड़ियों के पहुंचने से ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। गाड़ियों को नियंत्रित कर भट्ठाकुफर फल मंडी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

खराब गाड़ियां हटाने को क्रेन की भी व्यवस्था
सेब सीजन के दौरान गाड़ियां खराब होने से लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए ढली-कुफरी और ढली-बल्देयां सड़क पर पुलिस क्रेन की भी व्यवस्था कर दी गई है। सेब से लदी गाड़ियां खराब होने के बाद अब तुरंत क्रेन को मौके पर भेज कर गाड़ियां हटाई जाएंगी ताकि ट्रैफिक जाम न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठाकुफर फल मंडी के बाहर जाम में फंसी एंबुलेंस
रविवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे भट्ठाकुफर फल मंडी के बाहर लगे जाम में एंबुलेंस फंस गई। काफी देर तक एंबुलेंस चालक सायरन बजाता रहा लेकिन जगह नहीं मिली। फल मंडी के एंट्री गेट पर सेब से लदी गाड़ियों की कतार लगी थी। बाकी बची सड़क पर डबल क्रासिंग में ट्रैफिक चल रहा था। शनान की ओर से एक साथ बड़े ट्राले मंडी के बाहर पहुंचने से ट्रैफिक जाम हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को जाम से निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed