फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Apple season in shimla road in poor condition under PWD department

Apple Season: बदहाल सड़कों से गुजर रहे सेब से लदे सैकड़ों वाहन, सेब हो रहा खराब

Sat, 26 Aug 2023 09:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 26 Aug 2023 09:53 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सेब उत्पादक क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव के लिए लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ रुपये जारी किए थे, बावजूद सड़कों की स्थिति बदहाल बनी हुई है।

विज्ञापन
Apple season in shimla road in poor condition under PWD department
छैला-नेरीपुल यशवंत नगर सड़क की हालत बयां करती तस्वीर। - फोटो : संवाद

विस्तार

बदहाल सड़कों ने बागवानों की परेशानी बढ़ा दी है। छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर हाईवे की बदहाल स्थिति के चलते रोजाना करीब 60 हजार पेटी सेब लेकर रवाना हो रही 600 से अधिक गाड़ियां जाम में फंस रही हैं। इस सड़क से होकर शिमला, किन्नौर, कुल्लू और सिरमौर जिले के सेब बाहरी राज्यों को रवाना हो रहा है। सड़क की खराब हालत और गाड़ियों के घंटों जाम में  फंसने से सेब की गुणवत्ता खराब हो रही है।

विज्ञापन


सड़कों की बदहाली के कारण बाहरी राज्यों के लिए सेब भेजना मुश्किल हो रहा है। कालका-शिमला-रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ठियोग के पास सड़क डहने के बाद लगाया गए बैली ब्रिज पर से सेब से लदे वाहन नहीं गुजर पा रहे और पूरा ट्रैफिक छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर सड़क पर डायवर्ट हो गया है। नारकंडा, पराला, नेरवा, मेंहदली, खड़ापत्थर, रामपुर और टापरी मंडी का सेब इसी सड़क से होकर बाहरी राज्यों को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जगह जगह भूस्खलन के कारण यह सड़क वन वे हो गई है। कई स्थानों पर सड़के डंगे ढह गए हैं। सड़क पर गड्ढे और दरारें पडी हुई हैं। सड़क तंग होने से जाम की समस्या पेश आ रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सेब उत्पादक क्षेत्रों की सड़कों के रखरखाव के लिए लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ रुपये जारी किए थे, बावजूद सड़कों की स्थिति बदहाल बनी हुई है। पराला फल मंडी ट्रक ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील वर्मा और महासचिव संदीप पांडे का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्याप्त संख्या में मशीनरी तैनात न होने से आए दिन यहां घंटों जाम लग रहा है जिससे सेब समय पर बाहरी राज्यों की मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहा। सड़क खराब होने से सेब से लदी गाडि़यां खराब हो रही हैं। हिमाचल प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर का कहना है कि शिमला जिले का पूरा सेब छैला-नेरीपुल-यशवंत नगर सड़क से होकर निकल रहा है। 


सड़क की स्थिति ठीक न होने से समस्या पेश आ रही है। संयुक्त किसान मंच के सह संयोजक संजय चौहान का कहना है कि सड़कों की दुर्दशा के कारण बागवानों की परेशानी बढ़ रही है। प्राकृतिक आपदा के कारण गांवों की संपर्क सड़कों, मुख्य सड़कों और राष्ट्रीय राजमार्गों की दशा खराब है। सरकार को मशीनरी बढ़ा कर तुरंत सड़कों की स्थिति सुधारनी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed