फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Apple production decreased in himachal 2.76 crore cartons as compared to 3.77 crore cartons

इस बार एक करोड़ पेटियां कम होगी सेब की पैदावार

Mon, 11 Jul 2016 08:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 11 Jul 2016 08:53 AM IST
विज्ञापन
Apple production decreased in himachal 2.76 crore cartons as compared to 3.77 crore cartons

प्रदेश में इस बार सेब की पैदावार एक करोड़ पेटियां कम होंगी। इस बार सेब की महज 2.76 करोड़ पेटियों के उत्पादन का ही अनुमान है। पिछले साल 3.77 लाख पेटियों की पैदावार हुई थी। सेब की रेड डिलिशियस किस्मों को फसल कम होने के कारण बेहतरीन दाम मिल रहे हैं।

विज्ञापन


राज्य बागवानी विभाग का पूर्वानुमान है कि इस बार फलों का कुल उत्पादन 7.17 लाख मीट्रिक टन होगा। पिछले साल 7.55 लाख मीट्रिक टन फलों की पैदावार हुई। इस बार सेब की पैदावार 5.52 लाख मीट्रिक टन होने की संभावना है। यानी, सेब की कुल 2.76 करोड़ पेटियां होंगी।
विज्ञापन


इस साल 0.61 लाख मीट्रिक टन पलम, चेरी, एप्रीकॉट आदि स्टोन फ्रूट फसलें होने के आसार हैं। इनके अलावा 0.3 लाख मीट्रिक टन अखरोट और अन्य ड्राई फ्रूट्स की पैदावार होने की संभावना है। आम और नींबू प्रजाति के फलों का इस बार 1.1 मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में मौसम के प्रकोप से कम हुई पैदावार

Apple production decreased in himachal 2.76 crore cartons as compared to 3.77 crore cartons

हिमाचल की प्रमुख बागवानी फसल सेब की पैदावार के कम होने का प्रमुख कारण निचले क्षेत्रों में मौसम का प्रकोप रहा है। प्रदेश के सेब उत्पादक निचले इलाकों में फूलों और फलों पर ओलावृष्टि के कारण ये ठीक से नहीं पनप पाई।

इसी इस बार सेब सीजन कमजोर हुआ है। राज्य बागवानी विभाग के निदेशक डा. डीपी भंगालिया ने माना कि इस बार निचली बेल्ट में बहुत कम फसल है। इसी से नुकसान हुआ है।

2500 रुपये तक बिक रही सेब की एक पेटी
हिमाचल के सेब को राज्य के भीतर और बाहर की मंडियों में अच्छे दाम मिल रहे हैं। रेड डिलिशियस किस्म के अच्छे सेब की पेटी 2500 रुपये तक बिक रही है। बाकी सामान्य किस्म का सेब इससे कम रेट पर बिक रहा है।

टाइडमैन किस्म का अच्छा सेब भी 1300 से 1400 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिक रहा है। एक पेटी 24 से 25 किलो की होती है। भट्टाकुफर फल मंडी के आढ़ती संजीव सुंटा ने बताया कि इस बार फ सल कम होने के कारण अच्छे रेट मिल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed