फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   apple farmers are not happy with supporting price of apple in himachal

सेब के तय समर्थन मूल्य से खफा सूबे के बागवान

Mon, 08 Jul 2019 05:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2019 05:29 PM IST
विज्ञापन
apple farmers are not happy with supporting price of apple in himachal
फाइल फोटो

हिमाचल में सेब के तय समर्थन मूल्य से प्रदेश के सेब बागवान नाराज हैं। उनका कहना है कि सेब की प्रति किलो उत्पादन लागत बीस रुपये प्रति किलो आती है, जबकि सरकार ने अभी तक सात रुपये प्रति किलो समर्थन मूल्य निर्धारित किया है। एक तरफ विदेशी सेब की चुनौती है तो दूसरी ओर सरकार ने सेब का समर्थन मूल्य नाममात्र तय किया है।  

विज्ञापन


शिमला जिले के कुमारसैन क्षेत्र के बागवान नरेश ठाकुर और गौरे के बागवान विनय कुमार ने कहा कि वर्तमान में सेब उत्पादन लागत बीस रुपये प्रति किलो आती है। सरकार ने समर्थन मूल्य सात रुपये प्रति किलो निर्धारित किया है। यह उत्पादन लागत से काफी कम है। सेब बगीचों के प्रबंधन से लेकर पैदावार तक का खर्च भी सेब के समर्थन से पूरी पूरा नहीं होता।
विज्ञापन


मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत ए ग्रेड का समर्थन मूल्य देने की व्यवस्था भी है। सरकार ने आज दिन तक मंडी मध्यस्थता योजना के तहत ए श्रेणी के सेब का समर्थन मूल्य तय नहीं किया है। बागवानों को अपना अच्छा सेब मजबूरी में खुले बाजार में बेचना पड़ता है और इसका दाम बिचौलिए तय करते हैं। बागवान कोल्ड स्टोरों की कमी के कारण सेब बेचने को मजबूर रहते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश फल एवं सब्जी उत्पादन संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा बागवानों को दिया जा रहा सेब के समर्थन मूल्य से उत्पादन लागत भी पूरी नहीं होती। सेब का उत्पादन खर्चा 20 रुपये प्रति किलो आता है। समर्थन मूल्य उत्पादन खर्चे के हिसाब से तय होना चाहिए। ए ग्रेड का सेब का समर्थन मूल्य भी तय किया जाए। प्रदेश के बागवानों को अगर ए श्रेणी के सेब का समर्थन मूल्य भी दिया जाता है तो बागवानों के पास फल बेचने का विकल्प मौजूद रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed