{"_id":"5c9faeacbdec22146f5158de","slug":"apologized-for-bjp-leader-using-photos-of-shyam-saran-negi","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम सरन नेगी की फोटो इस्तेमाल करने वाले बीजेपी नेता ने मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम सरन नेगी की फोटो इस्तेमाल करने वाले बीजेपी नेता ने मांगी माफी
Sat, 30 Mar 2019 11:30 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: राजेश सैनी
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
श्याम सरन नेगी
देश के पहले मतदाता श्याम सरन नेगी की फोटो इस्तेमाल कर मैं भी चौकीदार कैंपेन का प्रचार करने के आरोपी बीजेपी नेता ने श्याम सरन नेगी से माफी मांगी है। इसके साथ ही उन्होंने लिखित में इस संबंध में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी माफीनामा भेजा है।
विज्ञापन
हालांकि सीईओ कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि अगर नेगी शिकायत वापस लेते हैं तो आयोग आगे कोई कार्रवाई नहीं करेगा। दरअसल, प्रदेश बीजेपी के पूर्व प्रदेश आईटी समन्वयक रवि राणा ने अपने रवि राणा बीजेपी नाम के वेरीफाइड ट्विटर एकाउंट से श्याम सरकार नेगी की फोटो लगा एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में नेगी फोटो के साथ भाजपा के वोट कर व मैं भी चौकीदार हैश टैग को भी लिखा गया था।
विज्ञापन
चूंकि चुनाव आयोग भी नेगी की मदद लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने व अपील के लिए ले रहा है। ऐसे में आयोग को जब इस ट्वीट की जानकारी मिली तो उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी किन्नौर के जरिये श्याम सरन नेगी से इस संबंध में संपर्क किया।
विज्ञापन
नेगी ने जब अपनी फोटो इस्तेमाल करने की इजाजत किसी को न देने की बात कही तो आयोग ने राणा व इस पोस्ट को शेयर करने वाले अन्य भाजपा नेताओं को नोटिस जारी कर दिया था। साथ ही प्रदेश भाजपा को भी निर्देश दिए थे कि वह किसी भी सूरत में नेगी की फोटो बिना उनकी अनुमति के इस्तेमाल न करे। अब आयोग की कार्रवाई के बाद रवि राणा ने श्याम सरन नेगी से माफी मांगी है।