फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aparajita shimla

मासिक धर्म के दौरान हर आठ घंटे में बदले पैड

Wed, 31 Jul 2019 03:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
aparajita  shimla
aparajita shimla
मासिक धर्म के दौरान हर आठ घंटे में बदले सेनेटरी पैड
विज्ञापन

शिमला। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत मंगलवार को कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पोर्टमोर में ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाईजीन) की जानकारी दी गई। आईजीएमसी के कम्यूनिटी मेडिसन विभाग की डॉ. वंदना और डॉ. नेहा ने कहा कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए साफ सुथरा रहना जरूरी है।
डॉ. वंदना ने छात्राओं को मासिक धर्म के समय को लेकर फैली भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रा निकिता, मुस्कान, कालजंग और खुशबू सहित हाल में मौजूद 125 छात्राओं ने चिकित्सकों से सवाल भी किए। डॉ. वंदना ने बताया कि इन पांच दिन में महिलाओं को और अधिक साफ रहने की जरूरत होती है। हर आठ घंटे के बाद सेनेटरी पैड को अवश्य बदलें। ब्लीडिंग अगर अधिक हो तो ऐसी स्थिति में तीन घंटे बाद पैड बदल लेना चाहिए। इस समय में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें तो बीमारियों से बचा जा सकता है। यदि इसमें लापरवाही बरती तो महिलाओं का शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ सकता है। खून की कमी जैसी समस्याओं को लेकर भी जागरूक किया। महिलाओं और छात्राओं को इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. नेहा ने छात्राओं को हाथ धोने के छह तरीके बताए। बताया कि खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद साबुन से हाथ धोना क्यों जरूरी है? गंदे हाथ रहने पर खाना खा लिया जाए तो इससे डायरिया, टीबी सहित कई तरह के रोग होने की संभावनाएं रहती हैं। नाखूनों को काटने और दिन में सुबह और रात को सोने से पूर्व ब्रश करने को अपनी रूटीन में शामिल कर लें। छात्राओं को साफ कपड़े पहनने और रुमाल हमेशा अपने साथ रखने को कहा। फलों को हमेशा धोकर ही खाएं। इसमें कई तरह के कीटनाशकों का इस्तेमाल होता है जो मानव शरीर के लिए घातक होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed