फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Aparajita 100 Million Smiles programme in BEd College Rajgarh sirmour

अपराजिता: महिलाएं अपराध के खिलाफ बुलंद करें आवाज

Sat, 15 Jun 2019 02:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jun 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
Aparajita 100 Million Smiles programme in BEd College Rajgarh sirmour
बीएड कॉलेज राजगढ़ में अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

यह बात सही नहीं है कि वंश लड़का होने से चलता है, बल्कि लड़की होने से ही वंश आगे बढ़ता है। सभी को नारी का सम्मान करना चाहिए। समाज में फैल रही भ्रूण हत्या को बंद करने में सभी अपना सहयोग दें। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत शिव शक्ति बीएड कॉलेज राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे एसएचओ राजगढ़ मस्तराम ने छात्राओं को यह अहम जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नारी जननी है और वंश उसी की बदौलत आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि भारत देश पुरुष प्रधान नहीं, बल्कि महिला प्रधान देश है। यहां नारी को पूजनीय कहा गया है। उन्होंने कहा कि एक लड़की जब शिक्षित होती है तो दो परिवार ही नहीं बल्कि समाज शिक्षित होता है। लड़कियां स्वयं को सशक्त बनाएं, आत्मरक्षा के गुर सीखें। मस्तराम ने कहा कि इंटरनेट के इस युग में किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना फोन नंबर और अन्य डाटा न दें।
विज्ञापन


अपराध बढ़ने का एक कारण यह भी है कि समाज में हम जुर्म को देखकर भी अनदेखा कर देते हैं। समाज के सहयोग के बिना पुलिस और कानून भी इस पर नकेल नहीं कस सकता। मुजरिम को सजा दिलाने में समाज के हर वर्ग का योगदान जरूरी है। महिला के प्रति होने वाले अधिकतर अपराध लोकलाज के चलते अनदेखे किए जाते रहे हैं। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने साथ हो रहे किसी भी किस्म के अपराध को सहन न करें। बल्कि, इसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि नारी को भी जमाने के साथ बदलना होगा। महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। यदि कोई आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति आपको तंग करता है तो उसे छुपाएं नहीं। उसका जवाब दें या फिर पुलिस को जानकारी दें। उन्होंने छात्राओं को नशे के प्रति भी सचेत किया।


उन्होंने कहा कि यदि कोई नशा करता है तो उसे इससे बाहर निकालने के लिए प्रयास करें। इसमें पुलिस भी सहायता करेगी। उन्होंने आपातकाल में पुलिस का 100 नंबर, गुड़िया हेल्पलाइन, शक्ति एप बटन व पुलिस के 112 नंबर की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कॉलेज की प्रधानाचार्या साक्षी चौहान ने कहा कि नारी को सशक्त किए बिना समाज मजबूत नहीं हो सकता है। इस मौके पर साक्षी कंवर, सुषमा राणा, पूजा, मीरा, प्रीति, रीना, प्रेम दत्त शर्मा, सौरव मेहता, अश्विनी तोमर और राजेंद्र कंवर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed