फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thamur targets rahul gandhi in una himachal pradesh

राहुल और दिग्विजय जैसों ने डुबोई कांग्रेस की नैया: अनुराग

Mon, 02 Sep 2019 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Anurag Thamur targets rahul gandhi in una himachal pradesh
फाइल फोटो

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी व दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेसी नेताओं के बड़बोलेपन से कांग्रेस की नैया डूबी है। लगातार दो आम चुनावों में पार्टी को विपक्ष के नेता का दर्जा हासिल करने जितने सांसद भी नहीं मिल पाए। अनुराग ठाकुर प्रेस क्लब ऊना द्वारा आयोजित मीट द प्रेस कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान प्रेस क्लब ऊना ने अनुराग ठाकुर को श्रीमद् भागवत कथा के यथा रूप की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। अनुराग ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस कभी हिंदू का राग अलापती रही तो कभी मंदिर और जेएनयू जैसे प्रपंच रचती रही। अब चुनावों के बाद फिर से कांग्रेस पाकिस्तान के साथ खड़ी नजर आ रही है। अनुराग ने कहा कि जब मुस्लिम बहनों के हक की बात आई, तो यही कांग्रेस ट्रिपल तलाक का विरोध करती रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अल्पसंख्यकों को बेहतर शिक्षा देने की बात कर रही है। वास्तव में कांग्रेस के नेता न हिंदू और न ही मुस्लिम के पक्षधर हैं। ये सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं। अनुराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 370 व 35ए को निष्प्रभावी किया है। जम्मू कश्मीर में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं। भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यूएन को लिखे पत्र में राहुल गांधी के बयान का जिक्र किया है, जो कांग्रेस की हकीकत दर्शाता है। आर्थिक मंदी पर कहा कि विपक्ष के जो लोग सवाल उठा रहे हैं, उनका अपना समय आर्थिक मंदी और रिकॉर्ड घोटालों के नाम रहा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में महंगाई दर नियंत्रण में है।

ऑटो इंडस्ट्री को बड़ी राहत दी जा रही है। 31 मार्च 2020 तक ऑटो इंडस्ट्री को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, जिला भाजपा अध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री विजय चौधरी, डीसी ऊना संदीप कुमार सहित प्रेस क्लब ऊना के सभी सदस्य मौजूद रहे। 


मोदी दे रहे मदद, कांग्रेस ने दिया कर्जा
अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 14वें वित्त आयोग में हिमाचल जैसे कई राज्यों को बड़ी राहत दी गई है। 15वें वित्त आयोग की रिपोर्ट इस साल के अंत में आएगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल को बड़े-बड़े प्रोजेक्ट दिए गए हैं। हिमाचल में कांग्रेस की सरकार के दौरान भी मोदी सरकार ने राज्य को दिल खोल कर सहायता दी। हिमाचल को नरेंद्र मोदी दूसरा घर मानते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिमाचल को कर्जा देकर गया है। अगर सत्ता में रहते चिंता करते तो आज ऐसी परिस्थितियां नहीं होतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed