फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur Target CM Virbhadra Singh on Money Laundering Case.

'खुद को किसान कहते हैं सीएम वीरभद्र, उनका मन भी काला है और धन भी'

Sun, 14 Aug 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब/सतौन (सिरमौर) Updated Sun, 14 Aug 2016 10:03 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur Target CM Virbhadra Singh on Money Laundering Case.
अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सीधा हमला बोला है। - फोटो : अमर उजाला

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सीएम खुद को किसान कहते हैं। किस किसान की आय सालाना 15 करोड़ हो सकती है।

विज्ञापन


कहा कि उनका दिल भी काला और धन भी काला। वह सतौन के तहत कमरऊ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पांवटा साहिब के बाता मंडी में भी जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन


पांवटा में स्टेडियम निर्माण को तीन करोड़ देने की घोषणा की। कहा कि देश में गांधी परिवार दशकों से केवल गरीबी मिटाने की बात करता रहा है। सरकार बनते ही कांग्रेस हर बार भ्रष्टाचार, घोटाले, बेरोजगारी और महंगाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पूरे विश्व में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश का डंका बजाया तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दो दिवसीय दौरे में प्रदेश को 62 हजार करोड़ की एनएच की सौगात दी।

अनुराग बोले कांग्रेस सरकार के राज में चल रहा माफिया राज

Anurag Thakur Target CM Virbhadra Singh on Money Laundering Case.
भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

कहा कि स्थानीय सांसद के साथ मिलकर शीघ्र सिरमौर को रेलवे लाइन से जोड़ने की मांग पूरी करवाई जाएगी। अंबाला-पांवटा-देहरादून रेलवे लाइन को अगले बजट में डालने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि प्रदेश को कांग्रेस सरकार ने 45380 करोड़ कर्ज में डुबो दिया है। देवभूमि में खनन माफिया, वन और शराब माफिया का राज है।

मुख्यमंत्री खुद बयान देते हैं कि ठेकेदार लोनिवि में मनमानी करते हैं। पूर्व भाजपा सरकार के समय प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर 83 अवार्ड मिले थे। वर्तमान सरकार को 3 अवार्ड तक नहीं मिल सके। प्रदेश नंबर वन से 22 पायदान पर खिसक गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed