फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anurag thakur statement over sonia gandhi and rahul gandhi

देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे कांग्रेसी : अनुराग ठाकुर

Mon, 03 Sep 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 03 Sep 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur statement over sonia gandhi and rahul gandhi

लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के लोग सोशल मीडिया में जन्माष्टमी पर धार्मिक चरित्रों की आपत्तिजनक पोस्ट डाल रहे हैं। इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी को कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के चहेते धार्मिक भावनाओं से खेल रहे हैं। हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ने कहा कि राहुल गांधी हिंदु होने का ढोंग करते हैं। एक ओर तो मानसरोवर और चीन जाने की बात करते हैं और दूसरी ओर अपने चहेतों के माध्यम से देश की संस्कृति पर प्रहार करते हैं।
विज्ञापन

    
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व सोनिया गांधी को जवाब देना होगा कि क्या वे भगवान श्रीकृष्ण व महिलाओं के खिलाफ हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चार वर्षों के कार्यकाल में अधिकांश प्रोजेक्टों को रोके रखा, जिनमें अब तेजी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एम्स के लिए 905 करोड़ टेंडर हो चुका है। जमीन भी उपलब्ध हो गई है। ऊना में डाक्टरों की तैनाती हो चुकी है। केंद्र से अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।


वहीं अंब दौलतपुर रेलवे स्टेशन का इसी माह लोकार्पण होगा। धारा 118 पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस शुरू से झूठ की राजनीति करती रही है। पेट्रोल के बढ़ते दाम पर अनुराग ने कहा कि हालांकि तेल कंपनियां इसका दाम तय करती हैं, लेकिन राज्य की सरकारें टैक्स घटाकर लोगों को राहत दे सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed