फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anurag thakur statement over AIIMS in Bilaspur

सीएम वीरभद्र नहीं चाहते बिलासपुर में खुले एम्स: अनुराग

Tue, 20 Jun 2017 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 20 Jun 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur statement over AIIMS in Bilaspur

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह चाहते ही नहीं कि एम्स बिलासपुर में खुले। अगर वे ऐसा चाहते तो अब तक 1200 बीघा जमीन एम्स के नाम करवा देते। आधी-अधूरी जमीन एम्स के नाम करवाकर सीएम लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पूरी जमीन नहीं मिलेगी तो एम्स का शिलान्यास कैसे होगा।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर रथयात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज भी कई साल पहले खुल चुका होता, लेकिन कांग्रेस ने इसे भी दूसरे स्थान पर खोलने का पूरा जोर लगा दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रो कॉलेज का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही कांगड़ा में चलने वाली हाइड्रो कॉलेज की कक्षाओं को बिलासपुर या जुखाला में शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं से पूछा कि वे कक्षाएं कांगड़ा में लगाने का विरोध क्यों नहीं कर रहे हैं?  कहा कि उन्होंने सांसद रहते हुए बिलासपुर को एम्स, हाइड्रो कॉलेज और रेलवे लाइन जैसे प्रोजेक्ट लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे भी बिलासपुर का विकास करवाने को प्रयास जारी रहेंगे। कहा कि प्रदेश में बदलाव की शुरुआत भोरंज से हो गई थी। इसके बाद शिमला के लोगों ने भी साफ कर दिया है कि कांग्रेस के जाने का समय आ गया है। सीएम पद के लिए धूमल और नड्डा में किसकी दावेदारी मजबूत होगी, इस सवाल पर अनुराग बोले - सरकार भी भाजपा की होगी और सीएम भी भाजपा का ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed