फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag thakur statement on On the question of becoming CM of himachal in chamba

चंबा: सीएम बनने के सवाल पर अनुराग बोले- कुछ घटनाएं समय आने पर होती हैं घटित

Sat, 14 May 2022 08:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 May 2022 08:22 PM IST
सार

 अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने और फिर बीसीसीआई के अध्यक्ष बने। इसलिए कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता।

विज्ञापन
Anurag thakur statement on  On the question of becoming CM of himachal in chamba
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि कुछ घटनाएं समय आने पर घटित होती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे बखूभी निभा रहे हैं। आगे भी उनके जैसे आदेश होंगे, उसके अनुसार वह काम करेंगे। अनुराग शनिवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने और फिर बीसीसीआई के अध्यक्ष बने। इसलिए कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता। ऐसी घटनाएं समय आने पर अपने आप घटित हो जाती हैं। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के दोबारा मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में पहले ऐसे नेता होंगे जो चुनाव हारने के दो माह बाद ही अपने चुनाव क्षेत्र में सक्रिय हो गए। सभी बूथ पालकों और बूथ अध्यक्षों से बैठकें कीं। आज भी पहले की तरह भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश में बिजली और सड़कों वाले मुख्यमंत्री के रूप में भी जाना जाता है जबकि शांता कुमार को पानी वाला मुख्यमंत्री कहा जाता है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज किया कि दोनों पार्टियां उनकी हितैषी हैं, इसलिए उन्हें बार-बार मुख्यमंत्री बनाने को लेकर बयान देती रहती हैं। 
विज्ञापन


एक साल में बनेगा इंडोर स्टेडियम 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंबा में पहले किसने इंडोर स्टेडियम बनाया या घोषणा की, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हां, मैंने जो इंडोर स्टेडियम की घोषणा की है, वह एक साल में पूरी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल के पहले विज्ञान केंद्र का लोकार्पण
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पालमपुर में हिमाचल के पहले विज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया। यह विज्ञान केंद्र करीब नौ करोड़ रुपये से बना है। इसके लोकार्पण के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस विज्ञान केंद्र के शुरू होने से बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में लाभ होगा और वह शोध की तरफ भी बढ़ेंगे। स्कूली छात्रों को जो साइंस लैब में देखने को नहीं मिलता, वह इस विज्ञान केंद्र में मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed