चंबा: सीएम बनने के सवाल पर अनुराग बोले- कुछ घटनाएं समय आने पर होती हैं घटित
अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने और फिर बीसीसीआई के अध्यक्ष बने। इसलिए कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा कि कुछ घटनाएं समय आने पर घटित होती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसे बखूभी निभा रहे हैं। आगे भी उनके जैसे आदेश होंगे, उसके अनुसार वह काम करेंगे। अनुराग शनिवार को मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी के रूप में अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने और फिर बीसीसीआई के अध्यक्ष बने। इसलिए कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जिसके बारे में किसी को पता नहीं होता। ऐसी घटनाएं समय आने पर अपने आप घटित हो जाती हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के दोबारा मुख्यमंत्री बनने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में पहले ऐसे नेता होंगे जो चुनाव हारने के दो माह बाद ही अपने चुनाव क्षेत्र में सक्रिय हो गए। सभी बूथ पालकों और बूथ अध्यक्षों से बैठकें कीं। आज भी पहले की तरह भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। उन्हें प्रदेश में बिजली और सड़कों वाले मुख्यमंत्री के रूप में भी जाना जाता है जबकि शांता कुमार को पानी वाला मुख्यमंत्री कहा जाता है। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर तंज किया कि दोनों पार्टियां उनकी हितैषी हैं, इसलिए उन्हें बार-बार मुख्यमंत्री बनाने को लेकर बयान देती रहती हैं।
एक साल में बनेगा इंडोर स्टेडियम
अनुराग ठाकुर ने कहा कि चंबा में पहले किसने इंडोर स्टेडियम बनाया या घोषणा की, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। हां, मैंने जो इंडोर स्टेडियम की घोषणा की है, वह एक साल में पूरी होगी।
हिमाचल के पहले विज्ञान केंद्र का लोकार्पण
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पालमपुर में हिमाचल के पहले विज्ञान केंद्र का लोकार्पण किया। यह विज्ञान केंद्र करीब नौ करोड़ रुपये से बना है। इसके लोकार्पण के बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस विज्ञान केंद्र के शुरू होने से बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में लाभ होगा और वह शोध की तरफ भी बढ़ेंगे। स्कूली छात्रों को जो साइंस लैब में देखने को नहीं मिलता, वह इस विज्ञान केंद्र में मिलेगा।