फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   anurag thakur statement on CU campus at dehra.

'देहरा में बनेगा सीयू का कैंपस, सीएम कर रहे गुमराह'

Mon, 22 Feb 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 22 Feb 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
anurag thakur statement on CU campus at dehra.

लोकसभा सांसद एवं भाजयुमो के राष्ट्रीय सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। हमीरपुर के भोटा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने देहरा में सीयू के निर्माण कार्य को लेकर पूर्व में एक पत्र लिखा था, जिसका खुलासा हो चुका है लेकिन अब मुख्यमंत्री इस पत्र से इंकार कर रहे हैं।

विज्ञापन


अगर सच में वीरभद्र सिंह ने कोई पत्र नहीं लिखा है तो वह हलफनामा दें। प्रदेश कांग्रेस सरकार सीयू के नाम पर राजनीति कर रही है। देहरा में हर हाल में सीयू का कैंपस बनेगा। मुख्यमंत्री की सोच निचले हिमाचल के लिए हमेशा विरोधी रही है। सीएसडी कैंटीन बरनोह, इंडियन ऑयल डिपो गगरेट, हाइड्रो कॉलेज, एम्स, आईआईएम, सीयू और मेडिकल कॉलेज समेत कई अन्य प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन


जहां पर प्रदेश कांग्रेस सरकार ने बेवजह अड़ंगा डाला हुआ है। ऊना और हमीरपुर के दो मुख्य बस स्टैंड को भी कांग्रेस सरकार ने लटकाया हुआ है। कांग्रेस सरकार बड़े प्रोजेक्टों पर एक रुपये तक खर्च नहीं कर पाई। स्वां के तटीकरण के लिए बजट मुहैया करवाने में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके साथ पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह और मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed