फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur Statement on BJYU.

भाजयुमो से हटने के बाद आया अनुराग ठाकुर का बड़ा बयान

Sat, 17 Dec 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 17 Dec 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur Statement on BJYU.

बीसीसीआई अध्यक्ष व हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी के संरक्षण में संगठन का कार्य करने का अवसर मिला।

विज्ञापन


उन्होंने पूनम महाजन को राष्ट्रीय युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। आशा जताई कि पूनम महाजन के नेतृत्व में भाजयुमो नए आयाम स्थापित करेगा। कहा कि उन्होंने पार्टी की ओर से दी गई हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।
विज्ञापन


कोलकाता से कश्मीर तक देश की अखंडता सुनिश्चित करने वाली राष्ट्रीय एकता तिरंगा यात्रा, 1962 युद्ध के शूरवीरों को नमन करने वाली गुवाहाटी से तवांग तक शहीद श्रद्धांजलि यात्रा, भारत प्रथम मुहिम, कांग्रेस पार्टी के शासनकाल में हुए भीषण भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए संसद घेराव और घोटालों की बारात का कार्यक्रम, देशभर के युवाओं का एकत्रीकरण, राष्ट्रीय अधिवेशन, संगठनात्मक कार्यक्रम, प्रधानमंत्री की क्रांतिकारी योजनाओं को लेकर पंचक्रांति अभियान, अब देशभर में युवाओं को नकद रहित लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए और जागरूकता फैलाने वाला डिजिटल पैसा और युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पूरी कर्मठता और निष्ठा से सभी कार्यक्रम सफल बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा संगठन की रीढ़ की हड्डी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देशहित में निरंतर कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री को देश के युवाओं से बहुत उम्मीद है। अनुराग ठाकुर पहली बार जून 2010 में, दूसरी बार 2013 में और तीसरी बार 2014 में  युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनोनीत किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed