फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag thakur said that Center has approved five flood protection projects of Himachal

Hamirpur: अनुराग बोले- केंद्र ने हिमाचल की पांच बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को दी मंजूरी

Fri, 07 Oct 2022 08:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Oct 2022 08:16 PM IST
सार

अनुराग ने कहा कि फिन्ना सिंह बहुउद्देशीय परियोजना 643.68 करोड़ की लागत से 1.88 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगी। मंडी में ब्यास जलग्रहण क्षेत्र के अंतर्गत सुकेती खड्ड नदी के साथ सहायक नदियों पर बाढ़ सुरक्षा उपाय और नहर निर्माण परियोजना शुरू की जानी है। 

विज्ञापन
Anurag thakur said that Center has approved five flood protection projects of Himachal
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग ठाकुर ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय का प्रदेश में लगभग 2167.72 करोड़ से पांच बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं को मंजूरी मिलने पर पीएम मोदी व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत का आभार जताया है। कहा कि जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव की अध्यक्षता में सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण एवं बहुउद्देशीय परियोजना सलाहकार समिति की 150वीं बैठक के बाद सुकेती खड्ड, स्वां नदी और सीर खड्ड में बाढ़ संरक्षण परियोजनाओं सहित फिन्ना सिंह बहुउद्देशीय परियोजना व अन्य विभिन्न खड्डों के लिए बाढ़ संरक्षण परियोजना को मंजूरी दी गई है।

विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि फिन्ना सिंह बहुउद्देशीय परियोजना 643.68 करोड़ की लागत से 1.88 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगी। मंडी में ब्यास जलग्रहण क्षेत्र के अंतर्गत सुकेती खड्ड नदी के साथ सहायक नदियों पर बाढ़ सुरक्षा उपाय और नहर निर्माण परियोजना शुरू की जानी है। ऊना जिले की अंब तहसील में स्वां नदी और उसकी सहायक नदियों के लिए बाढ़ सुरक्षा उपाय प्रदान करने की परियोजना शुरू की जाएगी। तीसरी परियोजना में बाढ़ सुरक्षा और विभिन्न खड्डों के लिए कटाव रोकने के उपाय हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में किए जाएंगे। सीर खड्ड पर बाढ़ सुरक्षा कार्यों पर 195.49 करोड़ का खर्च आने का अनुमान है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed