फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur said Reveal how many crores of rupees Congress took from China

Anurag Thakur: अनुराग ठाकुर बोले- चीन से कितने करोड़ रुपये कांग्रेस ने लिए इसका खुलासा करें

Tue, 21 May 2024 05:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 May 2024 05:32 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने चीन से कितना पैसा लिया है और कौन से हस्ताक्षर बंद कमरे में किए गए हैं इसको जनता के सामने राहुल गांधी पेश करें।

विज्ञापन
Anurag Thakur said Reveal how many crores of rupees Congress took from China
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं में हिस्सा लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान बड़सर उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल और स्वंय के लिए वोट की अपील है। इस मौके पर व्हाट्सएप भाजपा उपचुनाव प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल बड़सर के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन


'कांग्रेस के नेता चीनियों के साथ बंद कमरे में कर रहे थे गुफ्तगू'
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, क्या वह देश को ज्ञान बांटेंगे। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जब भारत की सेना ढोकलाम में चीनी सेना को मुंहतोड़ जवाब दे रही थी तो कांग्रेस के नेता चीनियों के साथ बंद कमरे में गुफ्तगू कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


'कौन से हस्ताक्षर बंद कमरे में किए, राहुल गांधी जनता को बताएं'
अनुराग ठाकुर ने कहा कांग्रेस के लोग चीनी पार्टियों से पैसा ऐंठ रहे थे। राहुल गांधी ने चीन से क्या लिया है इसको जग जाहिर करें। कांग्रेस पार्टी ने चीन से कितना पैसा लिया है और कौन से हस्ताक्षर बंद कमरे में किए गए हैं इसको जनता के सामने राहुल गांधी पेश करें। अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने भारत की सीमाओं को चीन, पाकिस्तान श्रीलंका, कच्चा थियु आइलैंड को देने का काम किया है।

'आपदा में केंद्र ने हिमाचल को दिए 1700 करोड़ रुपए'
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय केंद्र से हिमाचल प्रदेश को करोड़ों रुपए की सहायता प्रदान की गई है। जिसके लिए हिमाचल प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तहे दिल से आभार व्यक्त करता है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा के समय हिमाचल प्रदेश को केंद्र की ओर से 1700 करोड़ रुपए दिए गए और नुकसान आंकने के लिए दो हेलीकॉप्टर भेजे गए। 13-13 एनडीआरएफ की टीमें भेजी गई। मनरेगा के द्वार खोले गए। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बीस हजार मकान लोगों को वितरित किए गए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग  ठाकुर ने कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे हैं और लोगों का काफी समर्थन भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed