फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Thakur said in Dharampur Rahul Gandhi is taking support of those who are breaking the country

Anurag Thakur: 'देश को तोड़ने वालों का समर्थन ले रहे राहुल गांधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के कन्हैया को दिया टिकट'

Sun, 28 Apr 2024 05:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 05:14 PM IST
सार

धर्मपुर विस क्षेत्र के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में अनुराग ठाकुर कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी दल देश को टुकड़ों में बांटना चाहते हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के कन्हैया कुमार को टिकट दे रही है।

विज्ञापन
Anurag Thakur said in Dharampur Rahul Gandhi is taking support of those who are breaking the country
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

धर्मपुर विस क्षेत्र में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज कांग्रेस व विपक्षी दल देश को टुकड़ों-टुकड़ों में बांटना चाहता है जो कभी देश की जनता होने नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस टुकड़े-टुकड़े गैंग के कन्हैया कुमार को टिकट दे रही है। वायनाड में ऐसे लोगों से समर्थन ले रहे हैं जो देश को तोड़ने की बातें करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भेदभाव नहीं किया और आप सनातन धर्म को कुचलने की बात करेगें तो हम कभी चुप नहीं बैंठेगे।

विज्ञापन


विज्ञापन


'कांग्रेस ने हमेशा सेना को अस्थिर करने का किया प्रयास'
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सेना को अस्थिर करने का काम किया और भाजपा ने हमेशा सेना को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि मोदी के आने के बाद 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया। मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को पांचवें स्थान पर लाए हैं और तीसरे कार्यकाल में इस अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर लाना लक्ष्य है। वहीं, इस मौके पर प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर ने भी प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए और कहा आज धर्मपुर में सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'भाजपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों दिया जाएगा पूरा सम्मान'
इस मौके पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सहप्रभारी सुमित शर्मा, जिला परिषद सदस्य व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सहसंयोजक वंदना गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य जगदीश चंद, भाजपा मंडलाध्यक्ष लेखराज, महामंत्री सुरेन्द्र ठाकुर, महामंत्री विनोद कुमार, कमला ठाकुर, कर्नल रूप चंद, कमलेश कुमार सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य व पंचायत समिति धर्मपुर के अध्यक्ष राकेश कुमार समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 60 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलवाई और पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पूरा मान सम्मान पार्टी में दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed