{"_id":"5e7b42948ebc3e6fbf4c9aa6","slug":"anurag-thakur-gave-50-lakh-from-mplad-fund-for-masks-and-sanitizers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ने 51 लाख, रामस्वरूप ने 50 लाख और सुरेश कश्यप ने 60 लाख जारी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ने 51 लाख, रामस्वरूप ने 50 लाख और सुरेश कश्यप ने 60 लाख जारी किए
Wed, 25 Mar 2020 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 25 Mar 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
अनुराग सिंह ठाकुर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर के उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि पूरे देश में लॉकडाउन है। उन्हें जानकारी मिली है कि प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है। उन्हें विभिन्न स्रोतों से जानकारी मिली है कि उनके निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर के लोगों को मास्क और सैनिटाइजर की जरूरत है, जिससे यहां बीमारी न फैले।
विज्ञापन
उन्होंने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए 51 लाख रुपये की राशि सांसद निधि से मंजूर की है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि उनके क्षेत्र के लोगों के लिए मास्क और सैनिटाइजर खरीदा जाए।
विज्ञापन
अनुराग के इस कदम के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने भी अपने संसदीय क्षेत्र के लिए 50 लाख मंजूर करवाए। एमपी लेड फंड की यह राशि पूरे मंडी निर्वाचन क्षेत्र में मास्क, सैनिटाइजर और मेडिकल उपकरणों की खरीद पर खर्च होगी। शिमला के सांसद सुरेश कश्यप ने 60 लाख की रकम मंजूर की है।
विज्ञापन
उन्होंने डीसी को लिखा है कि यह पैसा दोनों मेडिकल कॉलेजों पर भी खर्चा जाए। इससे आम लोगों के लिए सैनिटाइजर खरीदे जाएं। कांगड़ा के सांसद किशन कपूर ने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के लिए कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 66 लाख दिए हैं। उन्होंने डीसी कांगड़ा से फोन पर भी इस विषय में बात की है।