फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Anurag Thakur decided to travel from Una to Delhi, sleeping photo viral

अनुराग ठाकुर ने बस में तय किया ऊना से दिल्ली का सफर, सोते हुए फोटो वायरल

Mon, 13 Jan 2020 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 13 Jan 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Anurag Thakur decided to travel from Una to Delhi, sleeping photo viral
- फोटो : सोशल मीडिया

केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामले राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर का एचआरटीसी बस में सोते हुए फोटो वायरल हुआ है। अनुराग ठाकुर रविवार को राज्य स्तरीय लोहड़ी उत्सव का शुभारंभ करने अपने लोकसभा क्षेत्र के तहत ऐतिहासिक व धरोहर गांव परागपुर हिमाचल आए हुए थे।

विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि राज्य स्तरीय उत्सव का शुभारंभ करने के बाद अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से पहले ऊना पहुंचे और उसके बाद ऊना बस स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की दिल्ली जाने वाली बस में सवार हो गए। इस दौरान थकावट और ठंड के कारण उनकी बस में आंख लग गई।
विज्ञापन


इसी दौरान बस में सवार एक यात्री ने उनकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बता दें कि अनुराग ठाकुर शनिवार को कर्नाटक के बेलगांव और चिकोड़ी में नागरिकता संशोधन कानून विषय पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेने गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्यक्रम के बाद वह हवाई यात्रा के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे। दिल्ली में अपने मंत्रालय के काम निपटाने के बाद शाम 3:00 बजे दिल्ली से ऊना जिला के विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान लोगों के समस्याएं सुनीं और मौके पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान के उचित दिशा निर्देश दिए।

Anurag Thakur decided to travel from Una to Delhi, sleeping photo viral

जिसके बाद अनुराग ठाकुर सड़क मार्ग से धरोहर गांव रायपुर पहुंचे। सैकड़ों किलोमीटर का सफर करने के दौरान काफी थकावट के बाद भी अनुराग ठाकुर ने आराम नहीं किया। लोहड़ी उत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के समापन के बाद वह ऊना बस स्टैंड पहुंचे और इसके बाद वह एचआरटीसी की बस में दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

अनुराग ठाकुर चौथी बार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते हैं। वह पूर्व में बीसीसीआई के अध्यक्ष और हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के अलावा  भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग ठाकुर का बस में सोते हुए का फोटो उनके समर्थकों द्वारा खूब वायरल किया जा रहा है। काफी लोगों ने इसे अनुराग ठाकुर की सादगी बताते हुए प्रशंसा भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed