फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag Singh Thakur Minister of State in the Ministry of Finance and Ministry of Corporate Affairs

अनुराग ठाकुर को मिला वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, घर पर बधाई देने वालों का लगा तांता

Fri, 31 May 2019 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 May 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
Anurag Singh Thakur Minister of State in the Ministry of Finance and Ministry of Corporate Affairs
- फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर के भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं। उन्हें राज्य मंत्री के तौर पर वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर अनुराग ठाकुर को बधाई दी है। वहीं मंत्रालय मिलते ही लोग अनुराग के घर पहुंचे और उनके पिता प्रेम कुमार धूमल को बधाई दी।

विज्ञापन



पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र अनुराग ठाकुर पिछली मोदी सरकार में लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाए गए थे। उन्होंने लगातार चौथी बार लोकसभा का चुनाव जीता है।
विज्ञापन


अनुराग भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का भी अवॉर्ड मिल चुका है। वह क्रिकेट के रास्ते राजनीति में आगे बढ़े। अनुराग वर्तमान में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Anurag Singh Thakur Minister of State in the Ministry of Finance and Ministry of Corporate Affairs

पिता प्रेम कुमार धूमल के मुख्यमंत्री बनने पर खाली हुई सीट के उपचुनाव में अनुराग ने पहली बार जीत दर्ज की थी। दरअसल, हमीरपुर सीट से भाजपा के टिकट पर जीत की हैट्रिक लगाने वाले पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को ऑपरेशन दुर्योधन में अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी।

उनके इस्तीफे के बाद वर्ष 2007 में उपचुनाव हुआ, जिसमें धूमल ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, लेकिन वर्ष 2008 में विधानसभा चुनाव के बाद धूमल दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और लोकसभा की कुर्सी छोड़नी पड़ी।

वर्ष 2008 में हुए उपचुनाव में अनुराग ठाकुर पहली बार जीते। इसके बाद 2009, 2014 और अब वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में अनुराग ने चौथी बार जीत हासिल की।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शीला धूमल के घर समीरपुर जिला हमीरपुर में 24 अक्तूबर, 1974 को जन्मे अनुराग ठाकुर वर्तमान में 17वीं लोकसभा में सांसद निर्वाचित हुए हैं।

इससे पूर्व वह 16वीं लोकसभा में चीफ व्हिप रह चुके हैं। अनुराग ठाकुर की स्कूल और कॉलेज स्तर की शिक्षा जालंधर (पंजाब) के डोभा स्थित डीएवी स्कूल और कॉलेज में हुई है।

 

केंद्र से हिमाचल की झोली भरना अनुराग के लिए चुनौती

Anurag Singh Thakur Minister of State in the Ministry of Finance and Ministry of Corporate Affairs

सांसद अनुराग ठाकुर के केंद्रीय राज्य मंत्री बनने पर हमीरपुर में खुशी का माहौल है। शुक्रवार को अनुराग ठाकुर को वित्त एवं कॉरपोरेट केंद्रीय राज्य मंत्री का कार्यभार सौंपा गया। इस विभाग की कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण हैं। माना रहा है कि निर्मला सीतारमण और अनुराग ठाकुर की जोड़ी का हिमाचल को आने वाले पांच वर्षों में भारी लाभ होगा।

अब प्रदेश वासियों की निगाहें अनुराग ठाकुर पर हैं। केंद्र से हिमाचल की झोली भरना अनुराग के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। हिमाचल में कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिसके लिए केंद्र से बजट की दरकार है।

हमीरपुर से ऊना और बिलासपुर रेललाइन, केंद्रीय विवि, एम्स, ऊना का पीजीआई सेटेलाइट सेंटर, हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज, ट्रिपल आईटी ऊना समेत कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भारत सरकार से बजट चाहिए। वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री बनने से प्रदेश वासियों को अनुराग से कई उम्मीदें हैं। वहीं, अनुराग अब हिमाचल से केंद्र सरकार में एक नया चेहरा होंगे।

केंद्र सरकार में जगह मिलने पर धूमल परिवार का कद न केवल हिमाचल, बल्कि केंद्र में भी बढ़ गया है। पूर्व में प्रदेश की राजनीति धूमल परिवार के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई है। अनुराग ठाकुर के मंत्री बनने के बाद से समीरपुर स्थित उनके निवास पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। जिला भाजपा ने हमीरपुर आगमन पर अनुराग ठाकुर के जोरदार स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed