फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag says another stadium will be build in Shimla or Kullu.

'कुल्लू या शिमला में बनाएंगे दूसरा स्टेडियम'

Fri, 06 Mar 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Fri, 06 Mar 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Anurag says another stadium will be build in Shimla or Kullu.

बीसीसीआई के नवनियुक्त सचिव एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला के अलावा प्रदेश के अन्य हिस्सों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट स्टेडियम की दरकार है। एचपीसीए प्राथमिकता के आधार पर हिमाचल के कुल्लू या शिमला में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से लैस स्टेडियम बनाना चाहती है।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में अनुराग ने कहा कि शिमला में अनाडेल का ग्राउंड इसके लिए सर्वाधिक उपयुक्त स्थान है। यहां क्रिकेट स्टेडियम बनने से पर्यटन क्षेत्र में बूम आएगा। बीसीसीआई सचिव बनने के बाद पहली बार ऊना पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि एचपीसीए अध्यक्ष के नाते क्रिकेट जगत में उनकी छवि का फायदा उन्हें बीसीसीआई के चुनावों में मिला। इसके लिए वह प्रदेश और देश की जनता के आभारी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन डालमिया के साथ 15 साल तक काम किया है। उनसे नजदीकियों का लाभ होगा कि हिमाचल के लिए वह क्रिकेट जगत में और बेहतर काम कर सकेंगे। कहा कि आईसीसी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया खेल को गंभीरता से ले और देश का नाम रोशन करे। वह चाहते हैं कि टीम इंडिया के अलावा देश में क्रिकेट की बेंच स्ट्रेंथ भी मजबूत हो। जूनियर और ए टीम को भी मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश से सम्मान, प्रदेश सरकार से समन मिले-
अनुराग ने सरकार के प्रस्तावित बजट सत्र में खेल बिल के प्रस्ताव को लेकर कहा कि इसे न केवल हाईकोर्ट, बल्कि बीसीसीआई भी नकार चुकी है। सरकार इस तरह के बिल को लाकर देश में अपनी छवि खराब न करे। प्रदेश के लिए क्रिकेट में बेहतर करने पर उन्हें जहां देश में सम्मान मिला, वहीं प्रदेश में सरकार से समन मिले।


क्रिकेट किसी की व्यक्तिगत जागीर नहीं। सरकार को चाहिए कि दलगत राजनीति से हटकर क्रिकेट के उत्थान को काम करे। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, विधायक विरेंद्र कंवर, बलवीर चौधरी, सुमित शर्मा, लखवीर सिंह लक्खी, मदन पुरी, बलराम बबलू, पुनीत मेहन, प्रो. रामकुमार, यशपाल राणा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed