फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Anurag became BCCI secretary beat Sanjay Patel.

अनुराग ठाकुर बने बीसीसीआई सचिव, संजय पटेल को हराया

Mon, 02 Mar 2015 10:34 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
Anurag became BCCI secretary beat Sanjay Patel.

हमीरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई सचिव बनने से हिमाचल का रुतबा भी बढ़ा है। क्रिकेट के जरिये राजनीति में आए अनुराग के सचिव बनते ही प्रदेश भर में अलग-अलग जगह कहीं लड्डू बांटे गए तो कहीं समर्थकों ने पटाखे फोड़े। अनुराग इससे पहले बीसीसीआई के संयुक्त सचिव रहे हैं।

विज्ञापन


क्रिकेट में रुचि के चलते 25 साल की उम्र में मई 2008 में अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने। इसके बाद धर्मशाला एचपीसीए स्टेडियम में आईपीएल मैच और इंग्लैंड टीम के साथ वन-डे मैच करवाने में कामयाब रहे। अनुराग ठाकुर 2009 में साउथ अफ्रीका दौरे के दौरान चैंपियन ट्रॉफी में इंडिया टीम के मैनेजर भी रहे हैं।
विज्ञापन

 
अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन, राइफल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश हॉकी के महासचिव और इंडिया हॉकी एसोसिएशन के वाइस प्रेजीडेंट भी हैं। 26 वर्ष की उम्र में अनुराग ठाकुर भारतीय जूनियर क्रिकेट टीम के सिलेक्टर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अक्तूबर 1974 को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर जन्मे अनुराग ठाकुर मई 2008 में उपचुनाव के जरिए हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा में पहुंचे। लगातार तीन बार लोकसभा सांसद रहे अनुराग ठाकुर वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

'पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात'

Anurag became BCCI secretary beat Sanjay Patel.

अनुराग के पिता एवं पूर्व सीएम हिमाचल प्रदेश प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अनुराग ठाकुर की बीसीसीआई में सचिव पद पर ताजपोशी से खुशी है। यह सच में पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उम्मीद है अनुराग क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

इन लोगों ने दी बधाई- अनुराग ठाकुर के बीसीसीआई सचिव बनने पर विधायक आईडी धीमान, विधायक नादौन विजय अग्निहोत्री, विधायक सुजानपुर नरेंद्र ठाकुर, बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजय शर्मा, हमीरपुर मंडल भाजपा अध्यक्ष बलदेव धीमान, सचिव हरिश शर्मा, राजेश शर्मा, प्रेस सचिव सुरेश बजाज, राजेश शर्मा और अनिल भाटिया ने बधाई दी है।

अनुराग का प्रोफाइल 
अनुराग का प्रोफाइल 
सांसद===हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र
अध्यक्ष===भारतीय जनता युवा मोर्चा
अध्यक्ष===आईटी कमेटी अध्यक्ष
सदस्य===लोक-लेखा समिति
सदस्य===विद्युत मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति
प्रवक्ता===भाजपा संसदीय दल
सचिव===बीसीसीआई
चेयरमैन===टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स), खेल एवं युवा मामलों का मंत्रालय
अध्यक्ष===हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन
अध्यक्ष===हिमाचल प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन
उपाध्यक्ष===इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन
उपाध्यक्ष===हॉकी इंडिया
सचिव===हॉकी हिमाचल
कार्यसमिति सदस्य===एशियन क्रिकेट काउंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed