{"_id":"6b0ac03f14a78647b80819ed","slug":"another-floor-built-in-kaithu-without-an-approved-plan-the-structure-will-have-to-be-demolished-shimla-news-c-19-sml1002-826600-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कैथू में बिना नक्शे के बना दी एक \nऔर मंजिल, गिराना होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कैथू में बिना नक्शे के बना दी एक और मंजिल, गिराना होगा निर्माण
विज्ञापन
आयुक्त कोर्ट में 20 मामलों पर हुई सुनवाई, कैथू, विकासनगर और ढली में अवैध निर्माण हटाने के दिए आदेश
स्वीकृत नक्शे से हटकर किए निर्माण पर एमसी सख्त
भवन मालिकों को अपने खर्च पर हटाना होगा निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला में भवनों के स्वीकृत नक्शे से हटकर किए जा रहे निर्माण पर नगर निगम ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। कैथू में एक भवन मालिक ने तीन मंजिला मकान के ऊपर बिना अनुमति एक और मंजिल बना दी।
नगर निगम की जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद अब भवन मालिक को यह अतिरिक्त मंजिल गिरानी होगी। नगर निगम आयुक्त कोर्ट में शनिवार को मामले की सुनवाई के बाद इसे हटाने के आदेश जारी किए गए। आयुक्त कोर्ट में भवन निर्माण से जुड़े 20 मामलों पर सुनवाई हुई। इनमें तीन मामलों में अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए गए हैं। कैथू के अलावा विकासनगर और ढली में भी भवन मालिकों ने स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण किया था। इन दोनों मामलों में भी आयुक्त कोर्ट ने अवैध हिस्सों को हटाने के आदेश दिए हैं। कैथू के मामले में भवन मालिक ने पहले से बने तीन मंजिला मकान के ऊपर एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण कर दिया था। इसके लिए नगर निगम से कोई अनुमति नहीं ली थी। सुनवाई के दौरान भवन मालिक न तो स्वीकृत नक्शा दिखा पाया और न ही निर्माण की मंजूरी से संबंधित कोई दस्तावेज पेश कर सका। जांच में अनधिकृत निर्माण सामने आने के बाद आयुक्त कोर्ट ने इसे हटाने का फैसला सुनाया। अब भवन मालिक को अपने खर्च पर अतिरिक्त मंजिल गिरानी होगी। इसी तरह विकासनगर और ढली में भी भवन मालिकों ने स्वीकृत नक्शे से अधिक निर्माण किया था। दोनों मामलों में सुनवाई के बाद कोर्ट ने अवैध हिस्सों को हटाने के आदेश जारी किए हैं। नगर निगम प्रशासन की ओर से इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करवाई जाएगी।
नगर निगम कोर्ट में चल रहे 1100 से ज्यादा मामले
नगर निगम आयुक्त कोर्ट में अवैध निर्माण से जुड़े 1100 से अधिक मामलों की सुनवाई चल रही है। हर शनिवार को आयुक्त कोर्ट में 20 से 30 मामलों पर सुनवाई की जाती है। निगम प्रशासन के अनुसार, अवैध निर्माण रोकने के लिए भवन मालिकों को सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं। बिना अनुमति निर्माण पाए जाने पर संबंधित भवन मालिकों को अवैध हिस्सा हटाने के आदेश जारी किए जाते हैं।