फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Another controversy in the BJP over the appointment of Himcofed chairman Kaul Negi, the sabha wrote a letter to the governor

शिमला: हिमकोफेड चेयरमैन कौल नेगी की नियुक्ति पर भाजपा में एक और विवाद, सभा ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

Thu, 03 Feb 2022 01:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 03 Feb 2022 01:57 AM IST
सार

हिमकोफेड चेयरमैन कौल नेगी की नियुक्ति मामले में महर्षि वाल्मीकि सभा शिमला के अध्यक्ष नारायण सिंह भंगानिया ने राज्यपाल को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने मांग की है कि अति दलितों को भी प्रदेश में प्रतिनिधित्व दिया जाए। चार साल से राज्य में इस वर्ग की अनदेखी की जा रही है।

विज्ञापन
Another controversy in the BJP over the appointment of Himcofed chairman Kaul Negi, the sabha wrote a letter to the governor
हिमाचल भाजपा कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमकोफेड चेयरमैन कौल नेगी की नियुक्ति पर प्रदेश भाजपा में एक और विवाद जुड़ गया है। इस संबंध में महर्षि वाल्मीकि सभा शिमला के अध्यक्ष नारायण सिंह भंगानिया ने राज्यपाल को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने मांग की है कि अति दलितों को भी प्रदेश में प्रतिनिधित्व दिया जाए। चार साल से राज्य में इस वर्ग की अनदेखी की जा रही है। प्रदेश सरकार और संगठन की ओर से अनुसूचित जाति (एससी) के एक समुदाय विशेष को ही तरजीह दी जा रही है। नारायण सिंह भंगानिया भाजपा मंडल शिमला के महामंत्री और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा शिमला के महामंत्री भी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि हाल ही में हिमकोफे ड के चेयरमैन पद पर जिस जाति के व्यक्ति को नियुक्ति मिली है, वह उसी जाति विशेष से संबंधित है, जिसे सरकार और संगठन में लगातार तरजीह मिल रही है, जबकि प्रदेश में अधिसूचित 58 में से  56 जातियों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से इस सिलसिले में राजभवन में मिलकर  उन्हें मांग पत्र सौंपेगा। इससे पहले बंगाली अनुसूचित जाति विकास मंडल के प्रदेशाध्यक्ष राजू कुंदरा भी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक चिट्ठी लिखकर 56 जातियों की उपेक्षा करने का मामला उठा चुके हैं। वहीं, इस नियुक्ति पर अब पूर्व मंत्री सिंघी राम ने भी नो कमेंट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed