फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Another accused arrested in police recruitment paper leak case

Constable paper leak case: पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारी

Wed, 24 Aug 2022 09:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 24 Aug 2022 09:38 PM IST
सार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अदालत के चक्कर काट रहा था और पुलिस आरोपी के पीछे लगी हुई थी। हाईकोर्ट में जमानत याचिका रद्द होने आरोपी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया।

विज्ञापन
Another accused arrested in police recruitment paper leak case
कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में ऊना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जमानत याचिका रद्द होने के बाद पुलिस ने आरोपी को ऊना में गिरफ्तार किया गया। आरोपी को अदालत ने चार दिन की रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। आरोपी बिचौलिया बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अदालत के चक्कर काट रहा था और पुलिस आरोपी के पीछे लगी हुई थी। हाईकोर्ट में जमानत याचिका रद्द होने आरोपी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। यहां जमानत याचिका रद्द होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पेपर लीक मामले में उसकी भूमिका के बारे में पता लगा रही है।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि आरोपी पंचकूला में अकादमी चलाता है। इसी अकादमी में ऊना के एक अभ्यर्थी भी पढ़ता था। अभ्यर्थी के पिता को आरोपी ने संपर्क किया था और पांच लाख रुपये में डील की थी। आरोपी ने पेपर दिखाया था। इस मामले में पुलिस अन्य संपर्कों को भी खंगाल रही है। आरोपी की पहचान अनिल भास्कर 44 निवासी गांव नारायण पुर डाकघर सुतीहार पुलिस थाना भेल्ड़ी तहसील छपड़ा, जिला सरन बिहार के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को भेज दी गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed